- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumsar Forest Land Encroachment Dispute Farmers Union Protest Warning
तुमसर में पुराने कब्जाधारी किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं, बिगर सातबारा संगठन ने दी वन विभाग को चेतावनी
Bhandara News: तुमसर में बिगर सातबारा किसान संगठन की अध्यक्ष वैशाली सिरसाम ने वन विभाग को चेतावनी दी है कि पीढ़ियों से काबिज किसानों को न उजाड़ा जाए। उन्होंने झूठी शिकायतों का विरोध किया।

Bhandara Forest Department News: तुमसर वर्षों से जंगल की ज़मीन पर मेहनत कर रहे वयोवृद्ध किसान भाइयों के कब्ज़ों को बिना हटाए सुरक्षित रखा जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई दोबारा कब्ज़ा कर रहा है, तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए, पीढ़ियों से जमीन पर कब्ज़ा कर रहे वयोवृद्ध कब्ज़ों वालों के साथ कोई अन्याय होता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी चेतावनी बिगर सातबारा किसान संगठन की भंडारा ज़िला अध्यक्ष वैशाली सिरसाम ने दी है।
तहसील के मोहगांव खदान में जंगल की ज़मीन के विवाद को लेकर, शिवदास शेंद्रे, रवि गुडेवार समेत स्थानीय किसानों ने सिरसाम से मुलाकात की और आगे की कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया। इस पर उन्होंने साफ किया कि, झूठी शिकायतों के आधार पर पुराने जंगल की ज़मीन पर कब्ज़ा कर अपनी रोज़ीरोटी कमा रहे किसानों की सुरक्षा की जानी चाहिए और उन्हें खेतीबाड़ी के लिए सुरक्षा दी जानी चाहिए।
नए कब्ज़ों का विरोधनए कब्ज़ों के खिलाफ़ प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, संगठन इसका कोई विरोध नहीं करेगा, रणजीत रामू घोड़चोर द्वारा फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के खिलाफ़ की गई झूठी शिकायतों के कारण ईमानदार किसानों एवं कर्मचारियों में भ्रम का माहौल बन गया है, ऐसी झूठी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में लिफ्ट देने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, बात बंद करने पर फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी
यवतमाल में तेजस्विनी को-ऑपरेटिव्ह पतसंस्था ने निवेशकों को लगाया 10 करोड़ का चूना, झांसा देकर संचालक मंडल फरार
Chandrapur Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, सांसद प्रतिभा धानोरकर ने DM को लिखा पत्र
नासिक: द्वारका-नासिकरोड 10 लेन सड़क के लिए तीसरी बार निविदा जारी, 177 करोड़ की योजना पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल
प्रशासन को चेतावनी
सिरसाम हमेशा सही तरीके से फॉलोअप कर प्रशासन की मदद करती हैं, लेकिन इस समय यह चेतावनी भी दी गई कि, यदि पुराने किसानों के अधिकारों का उल्लंघन किया गया तो संगठन एक मज़बूत आंदोलन करेगा।
इस बारे में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर तुमसर एवं सीनियर फॉरेस्ट अधिकारियों को निवेदन सौंपा गया।पाइंटरन्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाईगुडेवार एवं शेंद्रे ने कहा कि, बिरगर सातबारा किसान संघ यह लड़ाई तब तक जारी रखेगा जब तक पुराने कब्ज़ाधारियों को न्याय नहीं मिल जाता है।
सिरसाम ने सभी किसानों को प्रत्येक वर्ष की तरह ज़मीन पर धान की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया और भरोसा दिलाया की संगठन आपके साथ मज़बूती से खड़ा रहेगा। इससे जंगल की ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों को बहुत हिम्मत मिली है। इस अवसर पर संगठन के सुनील उइके आदि उपस्थित थे।
Tumsar forest land encroachment dispute farmers union protest warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Panvel Municipal Corporation का बड़ा फैसला, बिजली-पानी बचाने के लिए कर्मचारियों हेतु 12 सूत्री नियम लागू
May 15, 2026 | 01:38 PMUAE पहुंचे पीएम मोदी! राजकीय सम्मान’Guard Of Honour’ के साथ शुरू हुआ बेहद अहम दौरा, जानें कुछ जरूरी बातें
May 15, 2026 | 01:36 PMदिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PMअमरावती में लिफ्ट देने के बहाने महिला से बढ़ाई नजदीकी, बात बंद करने पर फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी
May 15, 2026 | 01:23 PMRed Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
May 15, 2026 | 01:21 PMPM मोदी की अपील का असर, इंदौर-उज्जैन मेयर ने कार छोड़ ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन से किया सफर
May 15, 2026 | 01:20 PMरक्षा मंत्रालय की जमीन पर अवैध निर्माण कर लोगों से ठगे करोड़ों रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार
May 15, 2026 | 01:15 PMवीडियो गैलरी

30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM













