Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तुमसर: फादर एग्नल स्कूल के अवैध निर्माण पर प्रशासन की चुप्पी, अमित मेश्राम ने दी 7 दिनों में आंदोलन की चेतावनी

तुमसर के फादर एग्नल स्कूल द्वारा बिना अनुमति किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने से रोष व्याप्त है। अमित मेश्राम ने जिलाधिकारी को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है।

  • Author By Manishkumar Mishra | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 17, 2026 | 09:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Collector News: तुमसर मौजा तुड़का स्थित फादर एग्नल स्कूल द्वारा बिना अनुमति के बड़े पैमाने पर किए गए निर्माण कार्य का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अवैध निर्माण के स्पष्ट आरोप और दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, उपविभागीय अधिकारी, तुमसर द्वारा 16 अप्रैल को जारी पत्र क्रमांक 523/2026 में यह स्पष्ट किया गया है कि स्कूल प्रबंधन को कई बार वैध निर्माण अनुमति और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, लेकिन अब तक कोई भी आवश्यक कागजात जमा नहीं किए गए हैं।

इस मामले को लेकर स्वराज्य युवा एकता फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अमित मेश्राम ने जिलाधिकारी को निवेदन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।

सम्बंधित ख़बरें

विश्व विरासत दिवस; 800 साल पुराने हेमाड़पंती मंदिर का हुआ कायाकल्प, लेकिन भंडारा का ‘पांडे महल’ अब भी उपेक्षित

भंडारा में गैस किल्लत के बीच सरकारी केरोसीन का इंतजार, 60,000 लीटर मंजूर स्टॉक के बावजूद राशन दुकानों से गायब

भंडारा: बाल संगोपन योजना से 4,215 बच्चों को मिल रहा पारिवारिक स्नेह, हर महीने खातों में जमा हो रहे 94.83 लाख

भंडारा में शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण के खिलाफ पूर्व पुलिसकर्मियों का हल्लाबोल, 20 अप्रैल से आमरण अनशन

मेश्राम ने कहा कि प्रशासन की ढिलाई से अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन की स्थिति में उत्पन्न होने वाली कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अब पूरे क्षेत्र की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है कि वह इस मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है।

Tumsar father agnel school illegal construction protest amit meshram

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 04:09 PM

Topics:  

  • Bhandara News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.