-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tragic Accident Bhandara School Van Overturns Due Bad Road 10 Students Injured
भंडारा में दर्दनाक हादसा, खराब सड़क के चलते पलटी स्कूल वैन, 10 छात्र घायल
- Written By: प्रिया जैस
Bhandara School Van Accident: महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सुरेवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 स्कूली छात्र घायल हो गए, जब एक स्कूल वैन पुल से नीचे गिर गई।

भंडारा में पलटी स्कूल वैन (सौजन्य-नवभारत)
Bhandara News: कारधा स्थित क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले कॉन्वेंट स्कूल की एक स्कूल वैन गुरुवार, 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 1.40 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वैन सुरेवाड़ा नाले के पुल पर से गुजर रही थी, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वैन पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में छह विद्यार्थी घायल हुए हैं, हालांकि सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घर जा रहे थे विद्यार्थी
पुलिस सूत्रों के अनुसार मारुति ओम्नी स्कूल वैन (क्र।एमएच-49 बीबी 5884) विद्यार्थियों को खमारी की ओर घर छोड़ने जा रही थी। वैन चालक मांडवी निवासी उमेश पंजाब मेश्राम (25) का वाहन पर नियंत्रण अचानक छूट गया, जिससे वैन पुल से नीचे नाले के किनारे पलट गई।
लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला
हादसे में अवेंदर योगेश भोयर, सानिध्य रामप्रकाश चोपकर (खमारी), उर्वेश दीपक बेदरकर, सान्वी दीपक बेदरकर, रुद्रानी उमेश बेदरकर (मांडवी) और गर्ग ईश्वर मेश्राम (माटोरा) ये सभी विद्यार्थी दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास के नागरिक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पलटी हुई वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। नागरिकों ने तुरंत कारधा पुलिस और स्थानीय रुग्णवाहिका सेवाओं को सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश
केन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
भंडारा की बेला ग्राम पंचायत में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग अभियान, जल संरक्षण का लिया संकल्प
खमारी बुटी तथा जगद्गुरु नरेंद्राचार्य संस्थान एम्बुलेंस सेवा की दो एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और सभी घायलों को जिला सामान्य अस्पताल भंडारा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। जिला शल्यचिकित्सक डॉ. संदीप गजभिये के मार्गदर्शन में डॉ. कुंभारे और अन्य चिकित्सा कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
दो विद्यार्थियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अभिभावक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। जब यह जानकारी मिली कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं, तो अभिभावकों ने राहत की सांस ली।
फिर उठा छात्र परिवहन सुरक्षा का सवाल
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल आने-जाने के लिए अब भी तीनपहिया, चारपहिया वाहनों और छोटी कारों का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। कई बार इन वाहनों में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को बैठाया जाता है, जिससे सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वैन में भी बच्चों की संख्या अधिक थी।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र: मनपा चुनाव फिर होगा स्थगित! प्रक्रिया को हाई कोर्ट में चुनौती, जनहित याचिका दायर
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आगे बैठे विद्यार्थियों के बैग स्टीयरिंग के पास आ जाने के कारण चालक का नियंत्रण वैन से छूट गया। कारधा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अगले ही दिन से विद्यालय में दीपावली की छुट्टियाँ शुरू होने वाली थीं, लेकिन इस दुर्घटना ने विद्यार्थियों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। यह हादसा प्रशासन, अभिभावक और शिक्षण संस्थाओं के लिए छात्र सुरक्षा के प्रति फिर एक चेतावनी साबित हुआ है।
Tragic accident bhandara school van overturns due bad road 10 students injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














