- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tiger Hunted Man Incident Of Forest Area Of Indora Arun Nagar Road
बाघ ने किया मनुष्य की शिकार, इंदोरा -अरुण नगर मार्ग के जंगल क्षेत्र की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- तहसील की दुसरी घटना
लाखांदूर. सुबह के दौरान गाव के जंगल क्षेत्र में महुआ फुल चूनने गए एक व्यक्ती पर बाघ ने हमला कर शिकार करने की घटना हुई. उक्त घटना 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे के दौरान स्थानीय लाखांदूर तहसील के इंदोरा-अरुणनगर मार्ग के जंगल क्षेत्र में सामने आयी है. इस घटना में स्थानीय इंदोरा निवासी जयपाल घोघल कुंभरे (40) नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई है.
हालांकि पिछले दो माह पुर्व तहसील के दहेगाव जंगल क्षेत्र में भी बाघ के हमलें में स्थानीय लाखांदूर निवासी प्रमोद चौधरी (54) नामक व्यक्ति की शिकार हुई थी. जिससे उक्त घटना तहसील की दुसरी घटना ठहरी है.
दोपहर के दौरान सामने आयी घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ के हमलें में शिकार व्यक्ति सुबह 10 बजे के दौरान गाव के जंगल क्षेत्र में महुआ फुल चूनने साइकिल से गया था. इस दौरान घटना के मृत व्यक्ति ने स्थानीय इंदोरा -अरुणनगर मार्ग पर साइकिल खडी कर महुआ फुल चूनने जंगल में घुसा था.
हालांकि जंगल में घुसने के बाद एक महुआ पेड के नीचे से महुआ फुल जमा कर साइकिल पर रखे थैली में रखकर फिर से जंगल के अन्य महुआ पेड के नीचे फुल चूनने गया. इस बीच शिकार की खोज में जंगल की झाडियों में छिपे बाघ ने फुल चून रहे व्यक्ति पर हमला बोल दिया.
सम्बंधित ख़बरें
लाखनी तहसील में वीबी जी राम जी की जोरदार प्रगति, 221 कार्यों पर 19 हजार मजदूर कार्यरत
भंडारा में सौर कृषि पंप योजना को मिली रफ्तार, 3,832 किसानों के खेतों में लगे सोलर पंप
पवनी बस स्टैंड पर यात्री शेड और पेयजल सुविधा उपलब्ध कराएं, नागरिकों ने आगार प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
Bhandra: लाखांदुर में गुरुदेव बाल सुसंस्कार शिविर का समापन, नाना पटोले ने दिए संस्कारों के संदेश
इस दौरान बाघ ने घटना के व्यक्ति पर हमला कर कुल 200 मिटर दुरी तक खिंचकर घने जंगल में शिकार की. हालांकि सुबह के दौरान महुआ फुल चूनने गया व्यक्ति दोपहर देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में पहुंचकर मृत व्यक्ति की तलाश शुरु की. इस दौरान मृतक द्वारा जंगल क्षेत्र के मार्ग पर साइकिल जमीन पर गिरी देखी गई. जबकी घटना के व्यक्ति का जंगल के अंदर झाडियों में शव देखा गया.
वनविभाग एवं पुलिस अधिकारियों ने किया पंचनामा
बाघ के हमलें में स्थानीय इंदोरा के जंगल क्षेत्र में व्यक्ति के मृत्यु की जानकारी मिलते ही स्थानीय लाखांदूर वनविभाग के वनपरीक्षेत्र अधिकारी रुपेश गावित व थानेदार रमाकांत कोकाटे के मार्गदर्शन में क्षेत्र सहायक आय.जी. निर्वाण, धर्मेंद्र केवट, पुलिस उपनिरीक्षक सन्दिप ताराम, पुलिस नाईक दुर्योधन वकेकार, वनरक्षक एम.ए. भजे, पी.बी. ढोले, आर.एस. भोगे, आर.ए. मेश्राम, डी.एस. झोडे, एम.एस. चांदेवार, एस.ए. नरवडे, वनमजदूर पांडूरंग दिघोरे, पुलिस अंमलदार मनिष चव्हाण, टेकचंद बुरडे सहित अन्य सैनिक व कर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है.
बाघ के हमलें की तहसील की दुसरी घटना
उल्लेखनीय है की पिछले दो माह पुर्व 27 जनवरी को स्थानीय लाखांदूर निवासी प्रमोद चौधरी (54) सुबह के दौरान स्थानीय दहेगाव जंगल में सरपन जमा करने गया था. इस दौरान बाघ ने हमला कर लगभग 500 मिटर अंदर घने जंगल में खिंचकर ले जाकर उक्त व्यक्ति का शिकार किया था.
हालांकि इस घटना को दो माह नहीं बितते की तहसील के इंदोरा जंगल क्षेत्र में सुबह के दौरान महुआ फुल चून रहे घटना में मृत व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर शिकार की. जिससे उक्त घटना तहसील की दुसरी घटना ठहरी है.
हालांकि दो विभिन्न जंगल क्षेत्र में दो विभिन्न घटनाओ में दो विभिन्न व्यक्तियों पर बाघ ने हमला कर शिकार करने से नागरिकों में बाघ की दहशत देखी जा रही है. इस मामलें में वन विभाग ने शीघ्र दखल लेकर नर भक्षक बाघ के बंदोबस्त के लिए आवश्यक उपाय योजना करने की मांग की जा रही है.
Tiger hunted man incident of forest area of indora arun nagar road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














