- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tiger Attacks Again In Bhandara Two Cows Seriously Injured
भंडारा में फिर बाघ का हमला, बाल-बाल बचा मालिक, दो गायें गंभीर रूप से घायल
Bhandara News: भंडारा के जंगलों में बाघ ने दो गायों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पशुपालक बाल-बाल बचा। यह घटना सोनेगांव उपक्षेत्र के निलागोंदी बीट की बताई जा रही है।
- Written By: आकाश मसने

बाघ के हमले से घायल गाय (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tiger Attacks Cows In Bhandara: भंडारा जिले के जंगलों में बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर एक बार फिर बाघ ने दो गायों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के दौरान पशुपालक भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यह वारदात वन विकास महामंडल, महाराष्ट्र के सोनेगांव उपक्षेत्र अंतर्गत निलागोंदी बीट के कक्ष क्रमांक 183 में घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निलागोंदी निवासी सुदाम हिरामण हटवार अपनी गायों को जंगल में चराने के लिए गए थे। दोपहर करीब 3 बजे एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया। उसने दो गायों को बुरी तरह घायल कर दिया। जब सुदाम हटवार ने उन्हें बचाने की कोशिश की, तो बाघ ने उन पर भी हमला किया, लेकिन सौभाग्यवश वे किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।
घायल गायों को मालवाहक वाहन से घर लाया गया है और उनका इलाज पशुधन चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इस हमले से पशुपालक को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही बीट रक्षक स्नेहल कपाले और प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी जितेंद्र वंजारी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और जरूरी कार्रवाई शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने संभाला कार्यभार; शिवाजी महाराज-बाबासाहेब और सावरकर को किया नमन
Mumbai Weather Update: कल से मुंबई हो जाएगी कूल, अरब सागर की ओर बढ़ा एंटी साइक्लोन
LPG सिलेंडर की निकली अर्थी, फूल-हार से सजाई गई चिता, सोलापुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन
चूल्हा जलाने पर मजबूर हुए होटल व्यापारी, धुले में गैस की आपूर्ति बाधित होने पर बढ़ी समस्या
लगातार हो रहे हैं हमले, ग्रामीण डरे
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी इसी क्षेत्र में बाघ ने एक गाय और एक बछड़े को मार डाला था। लगातार हो रही इन घटनाओं से निलागोंदी और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि बाघ को तत्काल पकड़ा जाए या फिर क्षेत्र से हटाया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
यह भी पढ़ें:- अब नहीं चलेगी चालबाजी! TTE की उपस्थिति पर रेलवे की रखेगा डिजिटल नजर
अल्पभूधारक किसान को बड़ा झटका
पीड़ित सुदाम हटवार एक अल्पभूधारक किसान हैं, जो पशुपालन को सहायक व्यवसाय के रूप में करते हैं। उनके पास कुल 4 गायें, 1 भैंस और 2 बछड़े हैं। वे हर दिन पावती लेकर ही जंगल में चराई के लिए जाते हैं। उनका कहना है कि यदि वन्यजीवों का आतंक इसी तरह जारी रहा, तो किसानों का पशुपालन ठप हो जाएगा।
वन विभाग ने दिए निर्देश
वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि गांवों के पास अगर रात में वन्यजीव घूमते हैं, तो पशुपालक अपने तबेलों के पास अलाव जलाएं, रोशनी की व्यवस्था करें और रात्रि में विशेष सतर्कता बरतें। विभाग ने यह भी कहा कि बाघ की पहचान कर उसे पकड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग पर अब बाघ की धरपकड़ और नियंत्रण के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है।
Tiger attacks again in bhandara two cows seriously injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 12 March: वृश्चिक को पद-प्रतिष्ठा, कुंभ को उन्नति; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा गुरुवार?
Mar 12, 2026 | 12:05 AMमां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा
Mar 11, 2026 | 11:49 PM‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा
Mar 11, 2026 | 11:08 PMतकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है किस्मत
Mar 11, 2026 | 11:01 PM‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मांगी सुरक्षा
Mar 11, 2026 | 10:49 PMविटामिन डी की कमी है हेल्थ के लिए बड़ा खतरनाक, जानिए कैसे पहचानें इसके लक्षण
Mar 11, 2026 | 10:49 PMकरेले का जूस डायबिटीज के अलावा कई मामलों में है जबरदस्त फायदेमंद, जानकर चौंक जाएंगे
Mar 11, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














