विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 50% छूट के साथ ST की हाई-टेक बसें तैयार, स्कूलों में बढ़ी मांग
Maharashtra ST Buses: एसटी विभाग ने शैक्षणिक यात्राओं के लिए नई आधुनिक बसें उपलब्ध कराईं। विद्यार्थियों को किराए में 50% छूट और सुरक्षित, आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध है।
- Written By: प्रिया जैस
एसटी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ST Educational Tour in Bhandara: महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन निगम (एसटी) ने इस वर्ष शालेय और महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की शैक्षिक यात्रा को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय बनाने के उद्देश्य से विशेष योजना लागू की है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम ने शैक्षिक यात्राओं के लिए अपने बेड़े में शामिल नई, अत्याधुनिक और सुसज्ज बसें उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
इन बसों में आरामदायी सीटें, बेहतर सस्पेंशन, पर्याप्त सुरक्षा उपाय और यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी, जिससे छात्रों का सफर न केवल सुरक्षित बल्कि आनंददायक भी होगा।
दिसंबर, जनवरी में होती पर्यटन की तैयारी
दिसंबर और जनवरी के महीने अधिकतर स्कूलों में शैक्षिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसी अवधि में बड़ी संख्या में शिक्षा संस्थान छात्रों को ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और पर्यटन स्थलों का प्रत्यक्ष ज्ञान देने के लिए यात्रा आयोजित करते हैं। यात्रा किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलने के कारण स्कूलों की पहली पसंद परंपरागत रूप से एसटी की ‘लालपरी’ बसें ही रहती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस: भंडारा सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उत्पादन की ओर अग्रसर
भूमि समतलीकरण के लिए वृक्ष कटाई पर कार्रवाई, भंडारा वन विभाग ने दर्ज किया अपराध
भंडारा में जल संकट गहराया, सोमलवाड़ा के ग्रामीण 25 वर्षों से पेयजल समस्या से परेशान
भंडारा में 44 किसान आत्महत्या मामलों में सिर्फ 14 परिवारों को मिली सहायता, 30 अयोग्य घोषित
इस वर्ष नई बसों की उपलब्धता से स्कूलों की यात्रा योजना और भी सुलभ हो गई है। कई स्कूलों ने पहले ही बसों का आरक्षण शुरू कर दिया है। स्थानीय एसटी प्रशासन ने बताया कि शैक्षिक यात्रा को ध्यान में रखते हुए बसों को तैयार रखा गया है। बच्चों की सुरक्षा, आराम और समयपालन को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें – नागपुर में बड़ा खुलासा! वोटर लिस्ट में मिले 5000 ‘डुप्लीकेट’ नाम, मचा बवाल, अब लेना होगा गारंटी पत्र
प्रशासन का मानना है कि आधुनिक बसें उपलब्ध होने से यात्रा के प्रति स्कूलों और माता-पिता का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही विद्यार्थियों को भी यात्रा का एक नया और सकारात्मक अनुभव प्राप्त होगा। दीवाली के बाद जिले की अधिकांश शालाओं ने यात्रा योजना पर कार्य आरंभ कर दिया है।
विभाग ने किया नियोजन
-विद्यार्थियों से विभिन्न स्थलों के विकल्प प्राप्त कर कार्यक्रम और दिनांक तय किए जा रहे हैं। एसटी की ओर से नई बसें उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद स्कूलों को अब यात्रा सुरक्षा या सीट उपलब्धता की चिंता नहीं रहेगी।
-जिले के सभी प्रमुख बस डिपो में मांग के अनुसार बसें उपलब्ध कराए जाने का नियोजन किया गया है। पिछले वर्ष एसटी को विद्यार्थियों की यात्रा में उल्लेखनीय प्रतिसाद मिला था। कुल 353 बसों का उपयोग शालेय शैक्षिक यात्राओं के लिए किया गया था।
-इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शासन के नियमानुसार विद्यार्थियों को शैक्षिक यात्रा पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। नई सुसज्ज बसों के समावेश से इस वर्ष सहल यात्राएँ और भी सुविधाजनक तथा यादगार होने की उम्मीद है।
