भंडारा में सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन करते युवक गिरफ्तार, NDPS के तहत कार्रवाई
LCB Bhandara: भंडारा शहर में स्थानीय अपराध शाखा ने सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
भंडारा पुलिस कार्रवाई- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Bhandara Police Action: भंडारा स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी की टीम ने भंडारा शहर में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महात्मा ज्योतिबा फुले वार्ड, गांधी चौक, भंडारा निवासी शुभम नंदकिशोर मंदुरकर 30 के रूप में हुई है।
स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक लांडे अपने दल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चांदनी चौक स्थित समाज मंदिर परिसर में सार्वजनिक स्थान पर चिलम के माध्यम से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचों की उपस्थिति में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली।
सार्वजनिक स्थान पर नशीला पदार्थ सेवन पड़ा महंगा
तलाशी के दौरान उसके पास से एक चिलम, एक माचिस की डिब्बी तथा सूती कपड़े का एक टुकड़ा बरामद किया गया, जिसे पंचनामा बनाकर जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी की चिकित्सकीय जांच कराई गई तथा जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल भी लिया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
अब फोन में अलग-अलग ऐप रखने का झंझट खत्म, RailOne पर बुक करें टिकट, खाना और ट्रैक करें लाइव ट्रेन
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
मध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
ये भी पढ़े: तीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
LCB ने युवक को दबोचा
इस संबंध में भंडारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निलेश मोरे तथा पुलिस निरीक्षक गायकवाड़ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक लांडे, पुलिस हवलदार बोरकर, महाजन, पुलिसकर्मी आरीकर, पडोले और घोलपे सहित स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने की।
