Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: शिक्षक भर्ती बंदी में नियुक्तियों की SIT जांच हो, सुधाकर अडबाले ने उठाई मांग

जब शिक्षक भर्ती बंद है, तब भी अवैध रूप से नियुक्तियाँ की गईं। इन प्रकरणों की एसआईटी से जांच कराने की मांग शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 16, 2025 | 06:47 PM

शिक्षक भर्ती बंदी में नियुक्तियों की SIT जांच हो। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भंडारा: मुख्याध्यापकों को शैक्षिक कानून की जानकारी होनी चाहिए। नए सैट मान्यता के कारण शिक्षा क्षेत्र में हाहाकार मच गया है। इससे मराठी स्कूलें बिना शिक्षकों वाली बन गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र सरकार रच रही है।

भ्रष्ट अधिकारियों ने सरकारी निधि का दुरुपयोग किया है। विद्यालय विभाग में हुई अनियमितताओं में शामिल व्यक्तियों को सजा मिलना चाहिए। अगर गलत हो रहा है तो शिक्षकों को इसका विरोध करना चाहिए। जब शिक्षक भर्ती बंद है, तब भी अवैध रूप से नियुक्तियाँ की गईं। इन प्रकरणों की एसआईटी से जांच कराने की मांग शिक्षक विधायक सुधाकर अडबाले ने की।

मुख्याध्यापकों के लिए शैक्षणिक कानून संबंधी कार्यशाला

भंडारा जिला मुख्याध्यापक संघ की ओर से डिफेन्स सर्विसेस अकैडमी, शहापुर में मुख्याध्यापकों के लिए शैक्षणिक कानून संबंधी कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्घाटन विधायक सुधाकर अडबाले ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विदर्भ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के मुख्याध्यापक संघ के अध्यक्ष सतीश जगताप ने की। मंच पर डिफेन्स सर्विसेस अकैडमी के संचालक नरेंद्र पालांदुरकर, राज्य मुख्याध्यापक संघ के मारोती खेडीकर, माध्यमिक शिक्षाधिकारी मंगला गोतारने, प्राथमिक शिक्षाधिकारी रविंद्र सोनटक्के, विधिज्ञ विजय देशपांडे, विधिज्ञ केशव पाटिल, मुख्याध्यापक संघ अध्यक्ष राजकुमार बालपांडे, सचिव राजू बांते उपस्थित थे।

शिक्षकों को अशैक्षणिक कार्यों में उलझाया जा रहा

विधायक अडबाले ने कहा कि मुख्याध्यापकों को विद्यार्थी केंद्र में रखकर काम करना चाहिए। आज भी शिक्षकों को अशैक्षिक कार्यों में उलझाया जा रहा है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को पढ़ाने का अवसर मिलना चाहिए। साथ ही 15 मार्च 2024 की मान्यता जीआर रद्द की जानी चाहिए, इस पर वे मानसून सत्र में मांग उठाएंगे। डिफेन्स सर्विसेस अकैडमी के संचालक नरेंद्र पालांदुरकर ने कहा कि विद्यार्थियों को गढ़ने की क्षमता शिक्षकों में है। माध्यमिक शिक्षाधिकारी मंगला गोतारने ने कहा कि शिक्षक यदि नियम से काम करें तो कोई परेशानी नहीं होगी।

शैक्षिक कानूनों की कार्यशालाएं निरंतर होती रहनी चाहिए

प्राथमिक शिक्षाधिकारी रविंद्र सोनटक्के ने कहा कि शैक्षिक कानूनों की कार्यशालाएं निरंतर होती रहनी चाहिए। दूसरे सत्र की अध्यक्षता पूर्व मुख्याध्यापक मनोहर मेश्राम ने की। प्रास्ताविक में राजकुमार बालपांडे ने मुख्याध्यापकों को शैक्षणिक कानूनों की जानकारी की आवश्यकता और वर्तमान परिस्थिति में संघर्ष की आवश्यकता को स्पष्ट किया। संचालन मंगेश बेहलपाडे ने किया। आभार सचिव राजू बांते, राधेश्याम धोटे और प्रमोद धार्मिक ने माना। विधिज्ञ व शैक्षिक विश्लेषक केशव पाटिल व विजय देशपांडे ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों का म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा

उद्घाटन समारोह से पहले डिफेन्स सर्विसेस अकैडमी, शहापुर के विद्यार्थियों ने म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुत किया। मुख्याध्यापक संघ की उपाध्यक्ष रेखा भेंडारकर, विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधाकर देशमुख, जिला कार्यवाह राजेश धुर्वे, विभागीय कार्यवाह चंद्रशेखर रहांगडाले, अनमोल देशपांडे, जी.एन. टिचकुले आदि उपस्थित थे।

Sit investigation of appointments in teacher recruitment bandi demand of sudhakar adabale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2025 | 06:47 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • School Teachers
  • SIT Investigation

सम्बंधित ख़बरें

1

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भंडारा में उल्हास, दही हांडी, रासनृत्य, जागरण कार्यक्रमों से माहौल कृष्णमय

2

प्रहार का भंडारा जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा, विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन को दी चेतावनी

3

Bhandara District: 6 वर्ष से भुगत रहे यातना, ट्रांसफार्मर की खराबी से ग्रामीण हैरान-परेशान

4

मामा तालाब पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें: विधायक फुके ने साकोली का दौरा कर दिए निर्देश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.