Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara News: पवनी में स्मार्ट मीटर के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, महावितरण को सौंपा ज्ञापन

Bhandara Smart Meter Protest: भंडारा के पवनी में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शिवसेना ने महावितरण को ज्ञापन सौंपा। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाने और बढ़े बिजली बिलों की जांच की मांग की गई।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 07, 2026 | 04:34 PM

Power Consumers सोर्सः फाइल फोटो-सोशल

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Electricity Bill Issue: भंडारा जिले के पवनी शहर में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में शिवसेना पवनी की ओर से महावितरण के उपकार्यकारी अभियंता डिप्टी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा गया।

शिवसेना शहर प्रमुख डॉ. अनिल धकाते द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि महावितरण बिना पूर्व सूचना और उपभोक्ताओं की अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चला रहा है।

बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

इससे अनेक उपभोक्ताओं को बढ़े हुए एवं कथित रूप से गलत बिजली बिल मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों, किसानों और मजदूरों में भारी असंतोष व्याप्त है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद

SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन

Amravati News: धामणगांव रेलवे में जनकल्याण शिविरों की पहल, 670 शिकायतों का हुआ समाधान

अमरावती संभाग के GST संग्रह में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, राजस्व 800 करोड़ से बढ़कर 1600 करोड़ पहुंचा

पवनी शिवसेना ने दी आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन में मांग की गई है कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए। पहले से लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाए जाएं तथा बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित उपभोक्ताओं को न्याय दिया जाए।

पवनी में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने की मांग

शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञापन सौंपे जाने के 15 दिनों के भीतर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया अथवा जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई जारी रही, तो महावितरण कार्यालय के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार जनआंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़े: भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा

शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरान नरेश बावनकर, नामदेव सुरकर, देवराज बावनकर, संजय पुरी वैकुंठे, धनराज उपरीकर, गणेश जांभुले, गोपाल पिसे, राहुल नंदनवार, माया खोब्ररागड़े, रीता मेश्राम, मीना धकाते, श्रीकांत तुलस्कर, जनार्दन दलाल, योगेश निखारे सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक एवं नागरिक उपस्थित थे।

Pavani smart meter protest shiv sena mahavitaran memorandum

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Electricity Meters
  • Maharashtra News
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.