Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में SIR अभियान को लेकर शिक्षकों की मांग, दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की अपील

Electoral Roll Revision: भंडारा में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण SIR अभियान में नियुक्त शिक्षकों को दोपहर 2 बजे बाद कार्यमुक्त करने की मांग उठी है। संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा।

  • Author By Raghwendra Tiwari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jul 07, 2026 | 04:49 PM

Teachers Demand (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara SIR Campaign: विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआईआर अभियान में लगाए गए निजी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे के बाद एसआईआर कार्य के लिए कार्यमुक्त किया जाए तथा शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों पर अतिरिक्त शासकीय जिम्मेदारियों का बोझ कम कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को प्राथमिकता दी जाए।

यह मांग मुख्याध्यापक संघ ने उपजिलाधिकारी लीना फालके माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से की है। ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर अभियान के कारण शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है, जिससे नियमित शिक्षण, विद्यार्थियों का शैक्षणिक मार्गदर्शन, मूल्यांकन तथा विद्यालयों के दैनिक प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

शिक्षकों पर SIR कार्य का बढ़ा बोझ

वर्ष 202627 का शैक्षणिक सत्र अभी शुरू हुआ है और यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समय है। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एसआईआर कार्य में नियुक्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है। यह मांग मुख्याध्यापक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद धार्मिक, कार्यकारी सचिव बिपिनचंद्र रायपूरकर, सचिव राजू बांते तथा कार्यकारी सदस्य अर्चना बावणे, राधेश्याम धोटे, सुनील घोल्लर और राजू भोयर ने की है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज

ठाणे में भारी बारिश से हाई अलर्ट, 24 घंटे में 237 मिमी वर्षा; एनडीआरएफ की दो टीमें तैनात

कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने

Pune Red Alert IMD: सिंहगढ़ घाट में पर्यटकों की एंट्री बंद, भूस्खलन-चट्टान गिरने के खतरे पर रोक

निजी शिक्षकों को नहीं है काम से छूट

मुख्याध्यापक संघ ने विशेष रूप से निजी माध्यमिक विद्यालयों में बीएलओ के रूप में नियुक्त शिक्षकों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें एसआईआर कार्य के लिए किसी प्रकार की कार्यछूट या समय संबंधी सुविधा नहीं दी गई है। इससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संघ ने जिलाधिकारी के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखीं।

ये भी पढे़े: मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा

मुख्याध्यापक संघ ने जिलाधिकारी से मांगी राहत

इनमें शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बीएलओ तथा बीएलओ सहायक के रूप में की गई नियुक्तियां निरस्त करना, एसआईआर का कार्य वैकल्पिक शासकीय तंत्र के माध्यम से कराना, निजी माध्यमिक विद्यालयों के बीएलओ शिक्षकों को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे के बाद एसआईआर कार्य के लिए कार्यमुक्त करना, इस संबंध में शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को आवश्यक निर्देश जारी करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को पूर्ण समय अध्यापन के लिए उपलब्ध कराने हेतु तत्काल निर्णय लेने की मांग शामिल है।

Bhandara teachers sir duty relief headmasters association demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 04:24 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • SIR

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.