Amravati News: अमरावती में बेटे की हैवानियत, घर छोड़ने से इनकार पर मां पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Amravati Domestic Dispute: अमरावती के वरुड तहसील के बहादा गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने कथित तौर पर अपनी मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
घरेलू विवाद- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati Crime News: अमरावती जिले के वरूड़ तहसील के ग्राम बहादा में घरेलू विवाद के चलते सगे बेटे ने मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जख्मी मां शिला ज्ञानेश्वर मरसकोल्हे 55, बहादा, वरुड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल ज्ञानेश्वर मरसकोल्हे 35 के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सूत्रों के अनुसार शिला मरसकोल्हे अपने घर पर थीं। उसी समय आरोपी बेटा विशाल वहां पहुंचा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि घर से निकल जाओ, यहां मत रहो। इसी बात को लेकर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मां के साथ लातघूंसों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में बोतल में रखा पेट्रोल निकाला और मां को जान से मारने की नीयत से उसके शरीर पर उड़ेल दिया।
ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी तत्काल निलंबित
सम्बंधित ख़बरें
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, 9वीं-10वीं के छात्रों ने स्कूल पर ताला जड़ CEO दफ्तर घेरा, प्रशासन को झुकाया
CJP चीफ अभिजीत दीपके की अचानक बिगड़ी तबीयत; घर बुलानी पड़ी डॉक्टरों की टीम, समर्थकों में चिंता का माहौल
Amravati News: अमरावती में युवक-युवती से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 91 हजार का माल जब्त
मां गंभीर रूप से झुलसी
इसके बाद माचिस से आग लगाकर वह तुरंत मौके से भाग निकला। महिला की चीखपुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और कपड़ों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए वरूड़ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी मां की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर वरुड पुलिस ने आरोपी बेटे विशाल मरसकोल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
