Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज

Bhandara Zilla Parishad School: भंडारा जिले के साकोली स्थित सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल को तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 08, 2026 | 01:22 PM

School Demolition (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sendurwafa Zilla Parishad School: भंडारा जिले में जहां एक ओर 8 जुलाई को भंडारा में ‘जिला परिषद स्कूल बचाओ’ के लिए बड़े मोर्चे का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सेंदुरवाफा स्थित जिला परिषद स्कूल को तोड़े जाने का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। शिक्षा व्यवस्था को बचाने की मांग के बीच ही स्कूल भवन को ध्वस्त किए जाने से स्थानीय स्तर पर आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेंदुरवाफा के जिला परिषद स्कूल को 1 मई को नगर परिषद साकोली द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के बाद 14 मई को स्कूल के मुख्याध्यापक ने पंचायत समिति में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इतने दिनों बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई या जांच सामने नहीं आई है।

भंडारा में जिप स्कूल तोड़े जाने पर आक्रोश

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र विधानसभा में डांस बार कानून संशोधन पास, अश्लील डांस पर सख्ती; तीन उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द

वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित

शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग

रियल एस्टेट: ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ के नागपुर मरीना को मिला ‘अल्फा ग्रेड लक्ज़री एसेट’ का प्रतिष्ठित दर्जा

अध्यक्ष केंद्रीय उच्च प्राथमिक स्कूल तथा पूर्व नगर सेवक हेमंत भारद्वाज ने कहा कि जब जिले में स्कूलों को बचाने के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं, उसी समय एक स्कूल को बिना पारदर्शिता के तोड़ा जाना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़े: बेटे के सामने बुजुर्ग पिता को खींच ले गया बाघ, भंडारा के तुमसर वन क्षेत्र में हुई खौफनाक घटना, मुआवजे की मांग

अन्यथा करेंगे आंदोलन : भारद्वाज

अध्यक्ष केंद्रीय उच्च प्राथमिक स्कूल जिप क्र 1 तथा पूर्व नगर सेवक हेमंत भारद्वाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे अनशन जैसे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब देखना यह होगा कि एक तरफ स्कूल बचाने के लिए हो रहे आंदोलन के बीच प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई करता है।

Sakoli sendurwafa zilla parishad school demolition controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 01:22 PM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.