Sakoli Murder Case: साकोली तालाब हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Nikhil Kamble Case: साकोली पुलिस ने तालाब में मिले युवक के शव के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CCTV फुटेज और रातभर चले सर्च ऑपरेशन से हत्या की गुत्थी सुलझी।
- Written By: केतकी मोडक
निखिल कांबले का शव (सोर्स - फाइल फोटो)
Nikhil Kamble Murder Case Solved: साकोली: स्थानीय पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए शुक्रवार सुबह तालाब में मिले युवक के शव के मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। धारदार हथियार से की गई इस सनसनीखेज हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को धर-दबोचा है। यह त्वरित कार्रवाई मृतक के पिता राजकुमार कांबले (निवासी मुरपार/लेंडेझरी) की शिकायत पर की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- गणेश मनोहर वलथरे (निवासी शिवाजी वार्ड, साकोली)
- सागर शंकर पारधी (निवासी शिवाजी वार्ड, साकोली)
- ओंकार मेश्राम (निवासी शिवाजी वार्ड, साकोली)
- कमलेश चुन्नीलाल कुकवास (निवासी मानेगांव सड़क, लाखनी)
दुष्कर्म मामले में जमानत पर बाहर था मृतक
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक निखिल राजकुमार कांबले (30) साकोली में एक शराब की दुकान पर काम करता था और यहां किराए के कमरे में रहता था। निखिल के खिलाफ पूर्व में गोंदिया जिले के डुग्गीपार थाने में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज था। वह करीब एक महीने पहले ही जमानत पर छूटकर बाहर आया था।
21 मई की शाम निखिल अपने दोस्त गणेश वलथरे के साथ अपने गांव मुरपार गया था। रात करीब 8:30 बजे वह साकोली वापस लौटने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से निकला। कुछ देर बाद उसके पिता के मोबाइल पर एक फोन आया, जिसमें निखिल की आवाज तो नहीं आई लेकिन किसी से बहुत तेज बहस और झगड़ा होने की आवाजें सुनाई दे रही थीं, जिसके बाद कॉल अचानक कट गया। अगले दिन 22 मई की सुबह पुलिस को साकोली शहर के तालाब में निखिल का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
नासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
रात भर चलाया सघन तलाशी अभियान
इस अंधे कत्ल और घटना की गंभीरता को देखते हुए उपविभागीय पुलिस अधिकारी शिवम विसापुरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक तायवाडे, सहायक पुलिस निरीक्षक राजू सालवे और उपनिरीक्षक प्रशांत वडूले की टीम ने तुरंत जांच चक्र घुमाया।
ये भी पढ़े: साकोली में धारदार हथियार से युवक की हत्या, तालाब किनारे मिला खून से लथपथ शव
पुलिस टीम ने साकोली और आसपास के सभी प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने रात भर सघन तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) चलाया और चारों आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से घेराबंदी कर दबोच लिया। वारदात के मुख्य घटनास्थल से पुलिस ने एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से हत्या के मुख्य कारण (मोटिव) को लेकर पूछताछ कर रही है।
