- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sakoli Leopard Attack Goat Killed Panchsheel Ward Fear Among Residents
साकोली में तेंदुए की दहशत हमले में बकरी की मौत, परिवार पर टूटा आर्थिक संकट
साकोली में तेंदुए के हमले से बकरी की मौत, फुंडे परिवार पर आर्थिक संकट। प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Bhandara News: साकोली नगर परिषद क्षेत्र के प्रभाग क्रमांक 5 अंतर्गत पंचशील वार्ड, लडकी के वस्तीगृह रोड परिसर में 22 मार्च की शाम हुई एक दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. यहां निवासी कृष्णा काशीनाथ फुंडे की बकरी पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला, जिससे उनके परिवार पर अचानक आर्थिक संकट आ गया है.
फुंडे परिवार साधारण परिस्थितियों में जीवन यापन करता है और खेती के साथ पशुपालन ही उनकी आय का मुख्य साधन है. ऐसे में बकरी की मौत उनके लिए केवल पशु हानि नहीं, बल्कि रोजीरोटी पर बड़ा आघात है. वहीं आसपास के नागरिकों में भी भय और असुरक्षा की भावना फैल गई है.
घटना की जानकारी मिलते ही नगरसेवक एवं गटनेता इंजि. संदीप बावनकुले ने तुरंत पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया. उनके निर्देश पर क्षेत्र सहायक चरणदास संपत बालपांडे और वनरक्षक सुरेश खंडागले ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया, जिससे मदद की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
सम्बंधित ख़बरें
मिलावटखोरों पर लगेगा मकोका, मंत्री नरहरी झिरवाल की घोषणा
ठाणे मनपा का 6,221.12 करोड़ रुपये का बजट पेश, करों में बढ़ोतरी नहीं, शिक्षा-स्वास्थ्य व पर्यावरण पर ध्यान
महाराष्ट्र को मिलेंगी 1737 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री की निजी अस्पतालों को चेतावनी
सतारा जिप चुनाव: महायुती में ठनी, विधानसभा में शिंदे ने अपनी ही सरकार को घेरा; सीएम ने जांच का दिया आश्वासन
बावनकुले ने वन विभाग के अधिकारियों से सीधे संपर्क कर पीड़ित किसान को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और आवश्यक राहत देने की मांग की. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.नागरिकों ने प्रशासन से त्वरित मदद और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.साथ ही सुबह और शाम के समय बाहर निकलने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द से जल्द मदद प्रदान कर फुंडे परिवार को राहत देगा.
Sakoli leopard attack goat killed panchsheel ward fear among residents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिलावटखोरों पर लगेगा मकोका, मंत्री नरहरी झिरवाल की घोषणा
Mar 23, 2026 | 09:02 PMनवरात्रि के छठे दिन करें ये काम, मनचाही जीवन संगिनी से लेकर करियर में मिलेगी तरक्की
Mar 23, 2026 | 09:00 PM70 साल के मौलाना ने की सारी हदें पार, मदरसे में नाबालिग को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार
Mar 23, 2026 | 08:55 PMIPL 2026: 3 साल में मिले सिर्फ 5 मौके, अब ऋषभ पंत की देख-रेख में तय होगा सचिन के बेटे का भविष्य
Mar 23, 2026 | 08:52 PMWorld War 3 पर ब्रेक! अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत शुरू, 5 दिनों तक नहीं होगा हमला; ट्रंप का बड़ा ऐलान
Mar 23, 2026 | 08:48 PMठाणे मनपा का 6,221.12 करोड़ रुपये का बजट पेश, करों में बढ़ोतरी नहीं, शिक्षा-स्वास्थ्य व पर्यावरण पर ध्यान
Mar 23, 2026 | 08:47 PMमहाराष्ट्र को मिलेंगी 1737 नई एम्बुलेंस, स्वास्थ्य मंत्री की निजी अस्पतालों को चेतावनी
Mar 23, 2026 | 08:35 PMवीडियो गैलरी

शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM
केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM











