- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Muzaffarnagar Madarsa Case Maulana Iqbal Arrested Shahpur Up News
70 साल के मौलाना ने की सारी हदें पार, मदरसे में नाबालिग को बनाया अपनी हैवानियत का शिकार
UP News: मुजफ्फरनगर के एक मदरसे में मौलाना ने नाबालिग को अपनी हैवानियत का शिकार बना लिया। इस घटना ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: सजल रघुवंशी

इतबाल मौलाना आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Muzaffarnagar Madarsa News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के जामिया इस्लामिया गुलजार ए मोहम्मदी मदरसे में एक 70 साल के मौलाना की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मौलाना नाबालिग के साथ कुकर्म करते हुए नजर आ रहा है। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मौलाना का नाम इकबाल है और वह तावली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो साल 2024 का है और इस वीडियो को चोरी छिपे किसी व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया था।
डेढ़ साल बाद सामने आया वीडियो
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब करीब डेढ़ साल बाद मौलाना की हैवानियत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने वायरल हुआ। वीडियो के सामने आते ही छात्र के परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला और जब उन्होंने छात्र से इसके बारे में पूछा तब उसने हैवानियत की पूरी कहानी बताई। छात्र के मुताबिक मौलाना उसके साथ जबरदस्ती करता था और विरोध करने पर उसे धमकी देता था कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो बहुत बुरा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शादी के नाम पर 30 लाख की चपत! 25 परिवारों को बर्बाद करने वाले फर्जी IAS की तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस
यूपी में ‘ई-ऑफिस’ पर बड़ी कार्रवाई: बिना डिजिटल काम के नहीं मिलेगा वेतन, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी किया आदेश
गोरखपुर रैली में भावुक हुए संजय निषाद… आरक्षण की मांग और 2027 के चुनाव पर बड़ा शंखनाद
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का वादा: यूपी में सरकार बनी तो महिलाओं को सालाना मिलेंगे 40 हजार रुपये
मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज
परिजनों ने बिना देर किए शाहपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पोक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने क्या कहा?
एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बुजुर्ग मौलाना नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित और आरोपी की पहचान की। पीड़ित के पिता की तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: ईद के लिए सिलवाया कुर्ता निकला ‘उल्टा’, दर्जी की गलती पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस ने आरोपी मौलाना इकबाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।
Muzaffarnagar madarsa case maulana iqbal arrested shahpur up news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PMजेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा
Mar 23, 2026 | 10:04 PMशाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
Mar 23, 2026 | 09:58 PMडॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PMIPL 2026 से पहले ईशान-अभिषेक का तूफान भी पड़ा फीका, इस युवा बल्लेबाज ने खेली 70 रन की विस्फोटक पारी
Mar 23, 2026 | 09:56 PMजिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PMसंसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM
‘विपक्ष की आवाज दबा रही है भाजपा’, आतिशी का दिल्ली विधानसभा में ‘डबल स्टैंडर्ड’ को लेकर बड़ा आरोप- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:32 PM
यूपी में महिलाओं को साधने की तैयारी! अखिलेश यादव ने बेटियों और गरीब महिलाओं के लिए बड़ा वादा- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:26 PM
ईरान में तबाही के बाद परमाणु हमले का डर! जानें न्यूक्लियर धमाके और रेडिएशन से बचने के अचूक उपाय- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:21 PM
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच PM मोदी का शांति संदेश! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से फोन पर की बात- VIDEO
Mar 22, 2026 | 09:15 PM














