- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Sacoli Congress Resignation Drama Before Municipal Election Groupism
नप चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘त्यागपत्र नाट्य’, अचानक बदलते राजनीतिक समीकरणों ने बढ़ाई गुटबाजी
Sakoli Congress Crisis: साकोली नगर परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर भारी असंतोष, गुटबाजी बढ़ी। कई पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र सौंपकर बगावत की है।
- Written By: आंचल लोखंडे

नप चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘त्यागपत्र नाट्य’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara Politics: साकोली-सेंदुरवाफा नगर परिषद के 2 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में जबरदस्त राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली है। टिकट वितरण में निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने के आरोपों के बीच पार्टी में गहरा असंतोष फूट पड़ा। इसी नाराज़गी के चलते कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने त्यागपत्र कांग्रेस शहर अध्यक्ष दिलीप मासुरकर को सौंप दिए।
नामांकन पत्र वापस लेने की शुक्रवार अंतिम तिथि थी। कार्यकर्ताओं को विश्वास था कि पार्टी उन्हें ए-बी फॉर्म देकर अधिकृत उम्मीदवार बनाएगी। इसी भरोसे में कई दावेदारों ने विभिन्न प्रभागों से नामांकन दाखिल किए थे और जीत के प्रति आश्वस्त भी थे। लेकिन दोपहर के बाद साकोली में राजनीतिक समीकरण अचानक बदल गए और टिकट वितरण को लेकर आक्रोश चरम पर पहुंच गया। इसके बाद नाराज़ कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र का नाटकीय निर्णय लिया, जिससे कांग्रेस में वर्षों से चली आ रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पार्टी के भीतर बढ़ती खींचतान आगामी चुनाव में कांग्रेस की स्थिति पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।
कार्यकर्ताओं की अनदेखी, असंतोष चरम पर
नाराज़ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन में वर्षों से सक्रिय और निष्ठावान सदस्यों की अनदेखी कर, अचानक जुड़े या बाहरी व्यक्तियों को टिकट प्रदान किया गया। इससे कई स्थानीय कार्यकर्ताओं में असुरक्षा और उपेक्षा की भावना गहरी हो गई है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी नेतृत्व नाराज़ कार्यकर्ताओं की भावनाओं को शांत कर पाता है या यह बग़ावती रुख आगे और गंभीर रूप ले लेता है।
सम्बंधित ख़बरें
तुमसर रेलवे टाउन का विकास: यात्रियों की परेशानियों का समाधान कब होगा?
भंडारा में खेत सड़क अभियान बना किसानों के लिए वरदान, 17 रास्ते अतिक्रमण मुक्त
भंडारा में भीषण गर्मी का खेती पर कहर, लवारी क्षेत्र में बागायती फसलों को भारी नुकसान
भीषण गर्मी का कहर: लाखांदुर में 100 से अधिक देशी मुर्गियों की मौत, गहराया आर्थिक संकट
ये भी पढ़े: प्रफुल पटेल ने चुनाव प्रचार में फूंकी जान, सुषमा साखरकर के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को किया संबोधित
साकोली कांग्रेस में अचानक भड़का यह असंतोष
त्यागपत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अमोल टेंभुर्णे, विजय साखरे, दिलीप निनावे, कृष्णा हुकरे, विशाल गजभिये, सचिन राऊत, सतीश रंगारी, मनोहर भिवगड़े, पराग कोटांगले, दिनेश राऊत, प्रकाश रोकड़े, राजू जुगनाके और वैशाली गजभिये शामिल हैं।
साकोली कांग्रेस में अचानक भड़का यह असंतोष न केवल चुनावी रणनीति को बाधित कर सकता है, बल्कि आगामी नगर परिषद चुनाव में पार्टी की स्थिति को कमजोर करने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
Sacoli congress resignation drama before municipal election groupism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














