Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा के राजीव गांधी चौक पर फिर हुआ बड़ा हादसा, टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Bhandara Road Accident: भंडारा शहर के राजीव गांधी चौक से जिला परिषद मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में गैस से भरे टैंकर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 10, 2026 | 08:27 PM

Traffic Accident (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bike Rider Death: भंडारा शहर के व्यस्त राजीव गांधी चौक से जिला परिषद मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालाजी ट्रांसपोर्ट का प्रोपेन गैस से भरा टैंकर क्रमांक एमएच46 एएफ6920 बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक टैंकर के अगले दाहिने पहिए में फंस गई और चालक वाहन रोकने के बजाय उसे करीब 200 फीट तक घसीटता ले गया, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

दुर्घटना में शिवनगर, परसोडा, रामटेक निवासी माणिक आग्रे 63 की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि शिवाजी वार्ड, रामटेक निवासी सेवक नागपुरे 40 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भंडारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

200 फीट तक घसीटी गई बाइक

पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव गांधी चौक बनता जा रहा हादसों का केंद्र शहर के मध्य स्थित राजीव गांधी चौक छह प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है। सुबह से रात तक यहां भारी यातायात बना रहता है। पिछले दो वर्षों में इस चौक पर हुए सड़क हादसों में चार से पांच लोगों की जान जा चुकी है, जिससे स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई को मिलेगी दूसरी अंडरग्राउंड मेट्रो! वडाला से बांद्रा का सफर होगा आसान, सरकार ने दी ₹3,137 करोड की मंजूरी

मुंबई एसी लोकल में टिकट मांगा तो खुद को बताया आरपीएफ कर्मी, टिकट निरीक्षकों ने ऐसे खोली फर्जी सिपाही की पोल

‘सिर्फ गुजराती-मारवाड़ी ही करें अप्लाई…’ मुंबई में 25 लाख के जॉब ऑफर पर मचा बवाल, भड़के रोहित पवार

इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो वायरल, 3 युवक गिरफ्तार, अमरावती पुलिस की कार्रवाई

ये भी पढ़े: CJP के मंच पर फिर दिखेंगे सोनम वांगचुक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर पुणे में कल प्रदर्शन

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजीव गांधी चौक पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग और फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों के लिए खतरा बढ़ गया है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद नगर परिषद और यातायात विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

Bhandara gas tanker bike accident one dead one serious

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 08:07 PM

Topics:  

  • Accident
  • Accidental Death
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.