ई-राशन कार्ड प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया) 
भंडारा

भंडारा में 2.96 लाख ई-राशन कार्ड जारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बढ़ी पारदर्शिता

E Ration Card Download Process: भंडारा में 2.96 लाख राशन कार्डों को डिजिटल ई-कार्ड में बदला गया। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार अब बायोमेट्रिक न मिलने पर आधार OTP से राशन मिल सकेगा।

केतकी मोडक

Bhandara E Ration Card Scheme: सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला आपूर्ति विभाग द्वारा चलाए गए ऑनलाइन ई-राशन कार्ड अभियान को बड़ी सफलता मिली है। भंडारा जिले में अब तक 2,96,373 राशन कार्ड डिजिटल (ई-राशन कार्ड) में परिवर्तित किए जा चुके हैं। इससे पारंपरिक कागजी राशन कार्ड की आवश्यकता लगभग समाप्त हो गई है तथा खाद्यान्न वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनी है।

बायोमेट्रिक नहीं मिलने पर भी मिलेगी सुविधा

जिला आपूर्ति अधिकारी रतनलाल ठाकरे ने बताया कि यदि किसी वृद्ध या अन्य लाभार्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाता है तो उन्हें आधार OTP के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जाता है। सर्वर या तकनीकी समस्या आने पर तत्काल तकनीकी सहायता लेकर समस्या का समाधान किया जाता है। ई-राशन कार्ड से कार्ड खोने या खराब होने की समस्या भी समाप्त हो गई है।

ई-राशन कार्ड की प्रमुख विशेषताएं

ई-राशन कार्ड पर क्यूआर कोड उपलब्ध रहता है, जिससे उसकी ऑनलाइन सत्यता जांची जा सकती है। यह कागजी राशन कार्ड के समान पूरी तरह वैध है। इसे PDF स्वरूप में मोबाइल में सुरक्षित रखा जा सकता है। किसी भी समय ऑनलाइन सत्यापन और डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध है। राशन प्राप्त करने के लिए कागजी कार्ड साथ रखने की आवश्यकता नहीं होती।

वर्तमान में राशन कार्डों का वर्गीकरण

तहसील दुकानें अंत्योदय योजना प्राथमिक परिवार केशरी कार्ड सफेद कार्ड कुल कार्ड
भंडारा 174 11,897 42,139 6,733 3,720 64,489
मोहाडी 111 8,428 27,153 2,853 1,530 39,964
तुमसर 163 14,293 33,950 3,869 1,904 54,016
पवनी 133 9,063 25,819 2,301 890 38,073
साकोली 105 8,283 19,334 4,322 2,624 34,563
लाखनी 108 8,227 20,141 2,662 2,395 33,425
लाखांदुर 96 6,958 20,902 3,270 713 31,843
कुल 890 67,149 1,89,438 26,010 13,776 2,96,373

जिले में राशन कार्डों की स्थिति

भंडारा जिले में कुल 890 उचित मूल्य की दुकानें संचालित है, जिनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत खाद्यान्न वितरण किया जाता है। जिले में कुल 2,96,373 राशन कार्डधारक हैं, जिनमें 1,89, 438 प्राथमिक परिवार (प्रायोरिटी हाउसहोल्ड) श्रेणी के कार्डधारक सबसे अधिक है। इसके अलावा 67,149 अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी है। ई-राशन कार्ड कैसे प्राप्त करें? महाराष्ट्र शासन के महाफूड पोर्टल पर जाएं। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। राशन कार्ड डाउनलोड विकल्प चुनकर आवश्यक जानकारी भरें। केंद्र सरकार के 'मेरा राशन' मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आधार नंबर की सहायता से ई-राशन कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?