Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भंडारा में सट्टा और अवैध शराब अड्डों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1.03 लाख का माल जब्त

Illegal Liquor Raid: भंडारा जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सट्टा और अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 10, 2026 | 06:03 PM

Police Action (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Police Action: अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलगअलग थाना क्षेत्रों में सट्टा और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने सट्टा पट्टी, नगदी, भारी मात्रा में देसी व महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल सहित 1,03,010 रुपये का माल जब्त किया है। लाखनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सट्टा अड्डे पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से कुबेर राजधानी के आकडे लिखी हुई सट्टा पट्टी, एक पेन और 248 रुपये नगद जब्त किए। कार्रवाई के दौरान लाखनी निवासी संजय इसन हटवार 49 पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कारधा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डोडमाझरी/टेकेपार निवासी प्रीतम भोजराज हुमने 40 के पास से एक सफेद रंग की कपड़े की थैली बरामद हुई।

सट्टा पट्टी, शराब और बाइक समेत लाखों का माल बरामद

तलाशी लेने पर उसमें देसी शराब प्रीमियम नंबर कंपनी के 24 नग सीलबंद बोतल मिले। जवाहरनगर पुलिस ने लोहारा परिसर में दबिश देकर अवैध रूप से शराब रखने के आरोप में लोहारा निवासी प्रमोद गणेश शिंदे 38 को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में रखी करीब 4 लीटर हाथभट्टी की महुआ शराब जब्त की। लाखनी पुलिस ने रेंगेपार कोठा परिसर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे रेंगेपार कोठा निवासी राकेश वसंतराव हजारे 36 को धर दबोचा।

सम्बंधित ख़बरें

12 साल से अटका नाग नदी पुनरुज्जीवन प्रकल्प: 1,476 करोड़ की योजना अब 2,117 करोड़ तक पहुंची, फिर भी काम अधर में

पुणे को जाम से मुक्ति दिलाने आ रहा ‘पाताल लोक’ मॉडल, 80000 करोड़ के मेगा इन्फ्रा प्लान को मंजूरी!

… और फिर पास आ गए पढ़ाई के दिन: स्टेशनरी की खरीदारी शुरू, 15-20% महंगाई से अभिभावकों की जेब पर बोझ

बीड नाव हादसे में एक महिला की मौत, ओवरलोडिंग बनी दुर्घटना की वजह, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ये भी पढ़े: शनिशिंगणापुर रेलवे प्रोजेक्ट का किसानों ने किया विरोध, भूमि अधिग्रहण पर प्रशासन को चेतावनी

पुलिस ने अवैध कारोबारियों पर कसा शिकंजा

आरोपी के पास से पुलिस ने 1,000 रुपये कीमत के टाईगर ब्रांड देसी शराब के 25 नग प्लास्टिक पव्वे बरामद किए। इसके साथ ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 1,00,000 रुपये कीमत की काले रंग की हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 36 ए क्यू 9888 को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कुल 1,01,000 रुपये का माल जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध मामला दर्ज किया है।

Bhandara police raid illegal liquor gambling den seizure

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Liquor smuggler
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.