तुमसर के खरबी में कलयुगी बेटे ने फावड़े से वार कर 60 वर्षीय पिता की हत्या, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

Tumsar Crime News: तुमसर के खरबी गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे गणेश बावने (33) ने फावड़े से सिर पर वार कर अपने पिता तुकडू बावने (60) की हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
In a shocking incident at Kharbi village in Tumsar, a 33-year-old son brutally murdered his 60-year-old father with a spade following a domestic dispute.
पिता की हत्या (सोर्स-नवभारत)
Published on
Updated on

Tumsar Crime Son Kills Father: तुमसर तहसील अंतर्गत खरबी गांव में एक बेटे द्वारा अपने 60 वर्षीय पिता की फावड़े से हमला कर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तुकडू बावने (60) के रूप में हुई। है, जबकि आरोपी पुत्र गणेश तुकडू बावने (33) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह पुलिस सूत्रों के अनुसार रात में किसी घरेलू बात को लेकर पिता तुकडू बावने और पुत्र गणेश बावने के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर गणेश ने घर के निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला फावड़ा उठाकर पिता के सिर पर वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि तुकडू बावने की मौके पर ही मौत हो गई।

बीच-बचाव करने आए भतीजे से भी मारपीट

घटना के दौरान झगड़ा शांत कराने का प्रयास कर रहे भतीजे आर्यन आनंद बावने (15) के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। गणेश ने उसे लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखकर आरोपी घटनास्थल से भाग निकला और सीधे मोहाडी पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

परिवार में मचा शोक

आरोपी गणेश विवाहित है और उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक तुकडू बावने अपने पुत्र गणेश के साथ रहते थे, जबकि उनकी पत्नी दूसरे पुत्र के पास निवास कर रही थीं। पिता-पुत्र के बीच हुए इस विवाद का अंत एक वृद्ध पिता की दर्दनाक मौत के रूप में हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल तुमसर तहसील भेज दिया। मोहाडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com