Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप

Pavani Municipal Council Meeting: पवनी नगर परिषद की मासिक बैठक में जलापूर्ति योजना में अनियमितता, सोलर पैनल घोटाले और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष व सत्तापक्ष के बीच बहस हुई।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: May 16, 2026 | 09:31 PM

Pavani Municipal Council (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pavani Water Supply Irregularities: पवनी नगर परिषद की मासिक बैठक के दौरान शुक्रवार को विरोधी दल के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया। नगराध्यक्ष डॉ. विजया नंदुरकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बैठक में उपाध्यक्ष सोनू बावनकर, मुख्य अधिकारी निलेश इंगोले सहित बड़ी संख्या में नगरसेवक और स्वीकृत सदस्य उपस्थित थे।

प्रशासकीय काल के दौरान शहर में जलापूर्ति सुचारू करने के लिए 28.92 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और नई जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी। विपक्ष का आरोप है कि इतनी भारी- भरकम राशि खर्च होने के बाद भी योजना का मूल उद्देश्य पूरा नहीं हुआ और आज भी शहर के कई हिस्सों में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई करनी पड़ रही है। सबसे गंभीर आरोप यह लगाया गया कि नगर परिषद प्रशासन ने संबंधित कंस्ट्रक्शन एजेंसी से कंप्लीशन सर्टिफिकेट काम पूरा होने का प्रमाणपत्र लिए बिना ही निर्माण बिल का पूरा भुगतान कर दिया।

CO से जवाब तलब की मांग

विपक्ष ने इस मामले में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए मुख्याधिकारी और संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करने और योजना को तत्काल पूरी क्षमता के साथ लागू करने की मांग की।नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू बावनकर ने सदन का ध्यान सोलर पैनल योजना में हुई गड़बड़ी की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल के लिए मिले फंड का भुगतान काम पूरा होने से पहले ही कर दिया गया और वर्तमान में यह काम आधाअधूरा पड़ा है। इस मुद्दे पर भी प्रशासन और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई।

सम्बंधित ख़बरें

तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल

वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना

मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

गोंदिया शहर में श्वानों की नसबंदी की मांग तेज, जनता दरबार में 43 नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें

जलापूर्ति योजना और सोलर पैनल के काम की जांच

इस महत्वपूर्ण बैठक में गुट नेता सुरेश अवसरे, नगरसेवक विलास काटेखाये, सोनू दंडारे, यादवराव भोगे, नीलकंठ टेकाम, नामदेव सुरकर सहित महिला नगरसेविकाएं दुर्गा हटवार, भीमा बावनकर, सारिका नंदरधने, वैष्णवी हटवार, वर्षा बिलवने, भाग्यश्री गोमासे, निकिता मेश्राम, सोनू पंचभाई, ज्योति तेलमासरे, वंदना नंदागवली तथा स्वीकृत सदस्य देवराज बावनकर और भावना भाजीपाले मुख्य रूप से उपस्थित थे। विपक्ष के इस आक्रामक रुख के बाद अब शहर की जलापूर्ति योजना और सोलर पैनल के काम की जांच को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

ये भी पढे़ः चंद्रपुर में नकली कपास बीज पर बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस बीज भंडारण पर एक्शन; 86 हजार का माल जब्त

नगराध्यक्ष बैठक छोड़कर चली गईबैठक के दौरान नगर परिषद स्कूल में प्रिंसिपल प्रधानाचार्य की भर्ती का मुद्दा भी गरमाया। इस विषय पर विपक्ष विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा था, लेकिन पता चला है कि सदन में इस पर चर्चा करने के बजाय नगराध्यक्ष अचानक बैठक छोड़कर चली गई, जिससे यह मुद्दा बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। इस रवैये को लेकर भी विपक्षी सदस्यों ने अपनी तीव्र नाराजगी व्यक्त की।

Pavani nagar parishad meeting hungama corruption water supply issue solar panel investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 09:01 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Crime
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.