तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
Bhandara Road Accident: तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर खापा गांव के पास तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
Road Accident (सोर्सः एआय जनरेटेड-सोशल मीडिया)
Tumsar Ramtek National Highway News: तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर खापा गांव के पास बंद पड़ी शिवामंजन कंपनी के ठीक सामने तीन वाहनों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस तिहरे हादसे में एक ट्रैक्टर, एक किराए की पिकअप गाड़ी और एक निजी कार शामिल है। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों के अनुसार रामटेक की दिशा में जा रही एक पिकअप क्र। एमएच 28 एबी 3097 ने अपने आगे चल रहे ट्रैक्टर क्र। एमएच 35एडब्ल्यू 3821 को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान विपरीत दिशा यानी तुमसर की ओर से आ रही एक निजी कार क्र।25 बीएच 2354 से पिकअप की आमनेसामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे सड़क किनारे स्थित बावनथड़ी मुख्य नहर के पास जाकर पलट गया।
चार लोग गंभीर रूप से घायल
इसके साथ ही निजी कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका एक पहिया टूटकर अलग हो जाने से कार सड़क से नीचे उतर गई, जबकि पिकअप गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गई।
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
गोंदिया शहर में श्वानों की नसबंदी की मांग तेज, जनता दरबार में 43 नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
दोनों ओर यातायात हुआ ठप
पिकअप गाड़ी के बीच सड़क पर पलटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों ओर की यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए पूरी तरह से ठप हो गई। इस भीषण दुर्घटना में गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन चालक और यात्रियों को मिलाकर कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू
इस हादसे में पिकअप गाड़ी का चालक कन्हान, नागपुर निवासी ओमकार संजय काटेवार 27, निजी कार का चालक झालेवाडा बालाघाट निवासी विक्रांत गंगाप्रसाद शरणागत 36,बांधटोला निवास प्रकाश फुलसुंगे और कार के मालिक वाराशिवनी बालाघाट निवासी सीमांत पारधी 36 गंभीर रूप से घायल हुए हैं, हादसे की सूचना मिलते ही तुमसर पुलिस ने तुरंत मौके पर दौड़ लगाई।
पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए तुमसर के उपजिला शासकीय अस्पताल रवाना किया। इसके बाद सड़क पर पलटे वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया गया। तुमसर पुलिस इस दुर्घटना का आगे का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
