वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
Wainganga River Drowning News: भंडारा जिले के बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में पानी में समा गया।
Wainganga river drowning (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Betala Village Incident News: मोहाडी तहसील के बेटाला गांव में वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में तैरने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बेटाला निवासी नैतिक किशोर ठवकर 17 और उसे बचाने गए जितेंद्र उर्फ जीतू सहादेव भुरे 27 के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से पूरे बेटाला गांव में मातम छाया हुआ है और परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।
नहाने के लिए नदी में उतरेपुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार शाम करीब 530 बजे बेटाला के कुछ युवक वैनगंगा नदी के बैक वॉटर वाले इलाके में गए थे। इसी दौरान नैतिक किशोर नहाने के लिए नदी के पानी में उतरा। गर्मी के इस मौसम में भी उस जगह पानी की गहराई ज्यादा थी, जिसका अंदाजा न होने के कारण नैतिक अचानक गहरे पानी में डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसे डूबता देख किनारे पर खड़े उसके दोस्त जितेंद्र सहादेव भुरे ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।
खौफनाक मंजर- चीखपुकार
जितेंद्र ने डूबते हुए नैतिक को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी खुद को संभाल नहीं पाया। अंततः दोनों दोस्त एकदूसरे को बचाते बचाते गहरे पानी में समा गए और उनका करुण अंत हो गया। नदी के किनारे मौजूद अन्य लोगों ने जब यह खौफनाक मंजर देखा तो वहां चीखपुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही देखते ही देखते नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
ये भी पढ़े: PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
दोनों शवों को तलाशने और उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू
जिला नियंत्रण कक्ष से इस हादसे की जानकारी मिलते ही मोहाडी के तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। स्थानीय प्रशासन और मछुआरों की मदद से पानी में डूबे दोनों शवों को तलाशने और उन्हें बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। मोहाडी पुलिस ने इस आकस्मिक मृत्यु के मामले की डायरी में आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
