Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवनी में सड़क गड्ढों पर नगराध्यक्ष की सख्ती, 24 घंटे में मरम्मत के निर्देश, लोगों को मिलेगी राहत

Pauni Road Potholes : पवनी शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़ते गड्ढों से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगराध्यक्ष डॉ। विजया नंदुरकर ने अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कराया।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 23, 2026 | 04:54 PM

Pauni Municipal Council (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिय)

Follow Us
Follow Us:

Pauni Municipal Council: पवनी शहर की मुख्य सड़कों पर बढ़ते गड्ढों के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियों और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगराध्यक्ष डॉ. विजया नंदुरकर ने पहल करते हुए सड़कों की अस्थायी मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। गांधी चौक से बाजार चौक तथा जवाहर गेट क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढे भरने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

नगराध्यक्ष डॉ. नंदुरकर ने संबंधित स्थानों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरने के निर्देश दिए। सड़क को यातायात योग्य बनाने के लिए मुरुम, बजरी तथा मिश्रित सामग्री का उपयोग कर बड़े-बड़े गड्ढों को भरा जा रहा है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।

पवनी की मुख्य सड़कों पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू

शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढों की संख्या लगातार बढ़ने से वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सड़क मरम्मत कार्य में लापरवाही और देरी बरतने वाले संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में LCB और देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.50 लाख का माल जब्त

छत्रपति संभाजीनगर: Wrong Side वालों की खैर नहीं! दो दिनों में 1098 वाहनों पर हुई कार्रवाई

वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष

उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता नंदुरकर

विशेष बात यह रही कि नगराध्यक्ष डॉ. नंदुरकर स्वयं मौके पर पहुंचीं और सामग्री डालकर गड्ढे भरने के कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुईं। इस दौरान नगरसेवक यादव भोगे, सामाजिक कार्यकर्ता धनराज उपरीकर, संजयपुरी वैकुंटे सहित अन्य नागरिकों ने भी सहयोग किया।

ये भी पढ़े: वंदे भारत एक्सप्रेस में 22.57 लाख रूपए की हाईप्रोफाइल चोरी; नागपुर GRP ने दबोची रामेश्वरी टोली की महिला चोर

ठेकेदार पर कार्रवाई की चेतावनी

नंदुरकर ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। जब तक सड़कों की स्थायी मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक अस्थायी रूप से गड्ढे भरकर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। नगराध्यक्ष की इस त्वरित पहल का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया है हालांकि, नागरिकों ने प्रशासन से सड़कों की जल्द से जल्द स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Pauni road pothole repair drive vijaya nandurkar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:25 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • Poor Road
  • Repair of Potholes

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.