Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में LCB और देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.50 लाख का माल जब्त

Wardha Illegal Sand Mining: वर्धा में एलसीबी और देवली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रेत ले जा रहे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। 17.50 लाख रुपये का माल जब्त, रेत तस्करों पर केस दर्ज।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 04:53 PM

देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्सः फाइल फोटो/ नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Crime LCB Deoli Police Station: वर्धा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एलसीबी और देवली पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई रेत तस्करों को हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में कुल 17.50 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एलसीबी की छापेमारी, ट्रक सहित 10.37 लाख का माल जब्त

स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने हिंगनघाट क्षेत्र के काली सड़क स्थित शनि मंदिर के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एमएच-32-क्यू-6345 नंबर का ट्रक टिप्पर पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से काले रेत का परिवहन किया जा रहा था।

जांच में रेत परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रक टिप्पर, रेत और एक मोबाइल फोन सहित कुल 10 लाख 37 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में बंडू मरापे (48) और मिथुन ईश्वर नगराले (29) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ट्रक का मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: Wrong Side वालों की खैर नहीं! दो दिनों में 1098 वाहनों पर हुई कार्रवाई

वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष

उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल

पवनी में सड़क गड्ढों पर नगराध्यक्ष की सख्ती, 24 घंटे में मरम्मत के निर्देश, लोगों को मिलेगी राहत

देवली पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़े रेत तस्कर

दूसरी ओर देवली पुलिस ने थानेदार संदीप कापडे के नेतृत्व में सोनेगांव बाई-वायगांव मार्ग पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव अशोक गोडे (30) निवासी शिरसगांव तथा प्रज्वल कवडू कोहले (21) निवासी सोनेगांव बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर, ट्रॉली और रेत सहित कुल 8 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया।

यह भी पढ़ें:- वर्धा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 30 जून से घर-घर जाएंगे बीएलओ; 1.53 लाख वोटरों का मैपिंग शेष

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा डीवाईएसपी डॉ. वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्धा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Police wardha lcb crackdown illegal sand smuggling seizure arrest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:53 PM

Topics:  

  • Illegal Sand Mining
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.