Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओबीसी संघर्ष समिति का ‘भीख मांगो’ आंदोलन, मांगों की अनदेखी पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Bhandara OBC Sangharsh Samiti: भंडारा में ओबीसी संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने 'भीख मांगो' आंदोलन किया। समिति ने 19 जुलाई को 'ढोल बजाओ' आंदोलन किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 07, 2026 | 03:04 PM

Bheekh Mango Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhandara Bheekh Mango Protest: विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहे क्रमिक अनशन की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में सोमवार को ओबीसी संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष अनोखे अंदाज में ‘भीख मांगो’ आंदोलन किया।

आंदोलनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी और रैली निकालकर प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया। समिति का आरोप है कि पिछले कई दिनों से आंदोलन जारी होने के बावजूद न तो किसी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने आंदोलन स्थल का दौरा किया और न ही आंदोलनकारियों से चर्चा करने का प्रयास किया।

भंडारा में OBC संघर्ष समिति का अनोखा विरोध

प्रशासन के इस उदासीन रवैये से ओबीसी समाज में भारी असंतोष व्याप्त है। इसी के विरोध में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार ‘भीख मांगो’ आंदोलन आयोजित किया गया। संघर्ष समिति के प्रमुख सदानंद इलमे ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन ओबीसी समाज की मांगों की लगातार उपेक्षा कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

बिजली बिल बढ़ने की शिकायत? नागपुर में 8 जुलाई को महावितरण लगाएगा शिविर; मीटर पर फैली भ्रांतियां होंगी दूर

NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस

मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा

बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम

कलेक्टर कार्यालय के सामने ‘भीख मांगो’ आंदोलन

यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार के आंदोलन में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

आमरण अनशन की चेतावनी

आंदोलन में संघर्ष समिति के प्रमुख सदानंद इलमे के अलावा प्रभाकर वैरागड़े, डॉ.बालकृष्ण सार्वे, भगीरथ धोटे, संजय मते, रोशन उरकुडे, रमेश शहारे, विष्णुदास जगनाडे, पंजाब कारेमोरे, मोरेश्वर तिजारे, पुंडलिक निखाडे, किसन शेंडे और जयश्री बोरकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं महिला सदस्य शामिल हुए।

19 को जनप्रतिनिधियों के घरों के सामने ‘ढोल बजाओ’

समिति ने घोषणा की है कि 19 जुलाई को जिले के विधायक और सांसदों के आवास के सामने ‘ढोल बजाओ’ आंदोलन किया जाएगा, ताकि जनप्रतिनिधियों का ध्यान ओबीसी समाज की समस्याओं की और आकर्षित किया जा सके।

ये भी पढ़े: भंडारा में बावनथड़ी परियोजना पीड़ितों का जलसमाधि आंदोलन, पानी में उतरकर अधिकारियों ने सुनी मांगें

मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

इसके बाद अगस्त के पहले सप्ताह में विदर्भ सहित भंडारा जिले में ऐतिहासिक मंडल यात्रा निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से ओबीसी समाज की अलग जातिवार जनगणना की मांग को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सितंबर से जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

Obc sangharsh samiti bheekh mango andolan bhandara july 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 03:04 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Maharashtra News
  • OBC Quota
  • Protestors

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.