बिजली बिल बढ़ने की शिकायत? नागपुर में 8 जुलाई को महावितरण लगाएगा शिविर; मीटर पर फैली भ्रांतियां होंगी दूर
Nagpur Mahavitaran Smart TOD Meter: नागपुर में महावितरण 8 जुलाई को स्मार्ट टीओडी मीटर संबंधी शिकायतों के समाधान और भ्रांतियां दूर करने के लिए उपविभाग स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर, महावितरण, स्मार्ट टीओडी मीटर, बिजली उपभोक्ता, शिविर,प्रतीकात्मक तस्वीर (साेर्स: एआई फोटो)
Nagpur Mahavitaran Smart Meter Camp: महावितरण के नागपुर परिमंडल के अंतर्गत स्मार्ट टीओडी मीटर को लेकर बिजली उपभोक्ताओं में फैली भ्रांतियों को दूर करने तथा मीटर संबंधी शिकायतों का तत्काल समाधान करने के लिए 8 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक उपविभाग स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सही एवं आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए शिविर में शामिल हों। मुख्य अभियंता राजेश नाईक ने बताया कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह तकनीकी रूप से सटीक हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानबूझकर भ्रामक जानकारी प्रसारित कर उपभोक्ताओं में डर पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। शिविर में यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर के कारण बिजली बिल बढ़ने की शिकायत है, तो उसकी मौके पर ही कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
गोंडवाना विवि के संयुक्त निदेशक कार्यालय को चंद्रपुर शिफ्ट करने की आशंका, गड़चिरोली शिक्षा जगत में आक्रोश
यहां आयोजित होंगे शिविर
नागपुर शहर मंडल के अंतर्गत सिविल लाइंस जोन में कॉम्प्लेक्स चौक सदर, इंदोरा चौक, गिट्टीखदान चौक, रॉयल प्लाजा अपार्टमेंट, झिंगाबाई टाकली, गोरेवाड़ा चौक तथा जिंजर मॉल के पास जरीपटका में शिविर लगेंगे। कांग्रेस नगर जोन में शंकर नगर चौक, गोधनी नगर पंचायत फेटरी, प्रताप नगर चौक, त्रिमूर्ति नगर चौक, रीजेंट उपविभाग वेरायटी चौक, छत्रपति चौक तथा हुडकेश्वर उपविभाग बेसा चौक में कार्यक्रम होंगे।
गांधीबाग जोन में इतवारी नंगा पुतला चौक, शहीद चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, वर्धमान नगर उपविभाग, शांतिनगर शाखा कार्यालय, पारडी/सुभानगर उपविभाग तथा बिनाकी उपविभाग में शिविर आयोजित किए जाएंगे, महल जोन में तुकड़ोजी पुतला मानेवाड़ा, नरेंद्र नगर चौक, सुभेदार उपविभाग, वाठोडा उपविभाग, एसटी स्टैंड चौक तथा रमना मारोती चौक में शिविर लगेंगे।
बूटीबोरी के अंतर्गत हिंगना राय नगर, नगर पंचायत बुटीबोरी चौक, एमआईडीसी-1 (रॉयल पार्क, वैभवनगर ढाबा) तथा एमआईडीसी-2 (ग्राम पंचायत निलडोह) में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा नागपुर ग्रामीण मंडल के सभी 99 शाखा कार्यालयों में भी 8 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ें:-बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
7.52 लाख मीटर लगे
अब तक नागपुर परिमंडल में 7,51, 682 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें नागपुर जिले में 6,01,862 तथा वर्धा जिले में 1,49,820 मीटर शामिल हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक उपयोग की गई बिजली पर प्रति यूनिट 85 पैसे की छूट का लाभ मिल रहा है। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की सटीकता या बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर कोई शंका है, तो वे महावितरण की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग भी कर सकते हैं।
