मुंबई में बारिश के बीच मौत का जाल बने अवैध बिजली के तार, झोपड़पट्टियों में बढ़ा करंट का खतरा
Mumbai Electricity News: मुंबई में बारिश के बीच झोपड़पट्टियों में फैले अवैध और नंगे बिजली के तार जानलेवा साबित हो रहे हैं गोवंडी और मानखुर्द में पिछले दो सालों में करंट से 20 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
- Written By: रूपम सिंह
अवैध बिजली तार (सोर्स - सोशल मीडिया)
Mumbai Illegal Power Connections: मुंबई में एक तरफ मूसलाधार बारिश ने रफ्तार थाम दी है, और मुंबईकरों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लेकिन इस आसमानी आफत के बीच, शहर के झोपड़पट्टी इलाकों में एक और खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। यहां मकड़जाल की तरह फैले नंगे और अवैध बिजली के तार हर पल बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। महंगी बिजली की मार और जरूरी कागजातों (डॉक्यूमेंट्स) की कमी के कारण, इन इलाकों में रहने वाले लोग मजबूरी और लाचारी में बिजली माफियाओं के जाल में फंस जाते हैं।
यह माफिया चंद रुपयों के लिए लोगों की जिंदगी दांव पर लगाकर अवैध रूप से लाइट सप्लाई करते हैं। बिजली माफियाओं के ये जानलेवा तार लोगों के घरों की छतों, खिड़कियों और संकरी गलियों से होकर गुजरते हैं। कई जगहों पर ये तार पूरी तरह खुले और जर्जर हो चुके हैं। मानसून के मौसम में जरा सी लापरवाही भारी पड़ जाती है। पानी के संपर्क में आते ही इन तारों से करंट उतर आता है। आंकड़ों की बात करें तो स्थिति बेहद डरावनी है।
अकेले गोवंडी और मानखुर्द जैसे घने बसे इलाकों में पिछले दो सालों में करंट लगने से 20 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। आम तौर पर हर मानसून सीजन में यहां से 2 से 8 मौतें रिपोर्ट होती रही हैं। जो इस बार और भी भयानक रूप ले सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
बारिश शुरू, प्लास्टिक बाजार गुलजार; किसानों की पहली पसंद बना तिरपाल, नागपुर में 50% तक बढ़े दाम
गोंडवाना विवि के संयुक्त निदेशक कार्यालय को चंद्रपुर शिफ्ट करने की आशंका, गड़चिरोली शिक्षा जगत में आक्रोश
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
बिजली विभाग को उठाना होगा ठोस कदम
फिलहाल मुंबई तेज हवाओं और भारी बारिश की चपेट में है। जिससे पेड़ों के गिरने और जलजमाव के कारण पहले ही लोगों की जान जा रही है। ऐसे में अगर पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग ने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया या समय रहते इन अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो आने वाले दिनों में यह खुले तार कई और मासूमों की जिंदगी निगल सकते हैं। प्रशासन को जल्द जागना होगा, वर्ना लापरवाही की यह ‘बिजली’ किसी भी वक्त बड़ा हादसा कर सकती है।
