- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Mind With The Message Of Equality And Unity
Bhandara News: सामाजिक समरसता समानता व एकता के संदेश के साथ मनाया ईद मिलन समारोह
जमाते इस्लामी हिन्द, भंडारा द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में विभिन्न धर्मों के नागरिकों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bhandara News: जमाते इस्लामी हिन्द, भंडारा की ओर से आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में एक ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
19 अप्रैल को स्थानीय मुस्लिम लाइब्रेरी कल्चरल हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और वर्गों के नागरिकों ने शिरकत की. इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता नागपुर से पधारे प्रो. अयूब खान ने की. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अजहर हयात खान उपस्थित थे, जिन्होंने ईद के वास्तविक अर्थ और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा किए.
समारोह में अतिथि के रूप में सनराइज स्कूल की शिक्षिका शिल्पा कुंडले, शमा, जिला नाजिमा मरयम जमीला, हिवराज उके तथा भिवगड़े विशेष रूप से उपस्थित थे. इसके साथ ही मजहर इमाम, इरफान कुरैशी और मकसूद अली सहित जमाते इस्लामी हिंद के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
सम्बंधित ख़बरें
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं और विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि ईद मिलन जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, आपसी भाईचारा और सद्भावना पैदा करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने पड़ोसियों के साथ स्नेह और मित्रता का व्यवहार करना ही मानवता की सच्ची सेवा है.
शांति बनाए रखने का लिया संकल्प वक्ताओं ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि ऐसे मंचों के माध्यम से विभिन्न विचारधाराओं के लोग एक साथ बैठकर शांति और एकता का संदेश प्रसारित कर रहे हैं. अंत में, उपस्थित सभी नागरिकों ने एकदूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति बनाए रखने का संकल्प लिया. आयोजन की सफलता के लिए जमाते इस्लामी हिंद भंडारा के सभी वॉलंटियर्स ने कड़ी मेहनत की.
Mind with the message of equality and unity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope: धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, जानें आपकी किस्मत में धन लाभ है या सावधानी
May 10, 2026 | 04:04 AMऐसा होगा आने वाला सप्ताह: ग्रहों की चाल से सोना-चांदी के दामों में आएगा बदलाव, राशि परिवर्तन से बदलेंगे सितारे
May 10, 2026 | 03:53 AMबिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
May 10, 2026 | 03:01 AMRR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













