महाज्योति को 1500 करोड़ का बजट मिले, विधान परिषद में परिणय फुके की जोरदार मांग
Bhandara Mahajyoti Budget: विधान परिषद में विधायक डॉ। परिणय फुके ने ओबीसी समाज की आबादी के अनुपात में महाज्योति के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट देने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे
Parinay Phuke (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Legislative Council: विधान परिषद में विधायक डॉ. परिणय फुके ने महाराष्ट्र के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज की आबादी के अनुपात में महात्मा ज्योतिबा फुले अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्था (महाज्योति) को 1500 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराने की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य की लगभग 60 प्रतिशत ओबीसी आबादी के लिए कार्य करने वाली संस्था को वर्तमान में मिलने वाला बजट उसकी जिम्मेदारियों की तुलना में बेहद कम है।
डॉ. परिणय फुके ने कहा कि राज्य सरकार सारथी, बार्टी और महाज्योति तीनों संस्थाओं को लगभग समान बजट देती है। जबकि सारथी लगभग 16 प्रतिशत मराठा समाज, बार्टी 13 प्रतिशत अनुसूचित जाति समाज और महाज्योति राज्य के लगभग 60 प्रतिशत ओबीसी समाज के लिए कार्य करती है।
ओबीसी समाज के लिए बढ़ी उम्मीदें
उन्होंने बताया कि ओबीसी समाज की 350 से अधिक जातियों और करीब 7 करोड़ नागरिकों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास की जिम्मेदारी महाज्योति पर है। इसलिए संस्था को आबादी के अनुरूप बजट मिलना चाहिए। उन्होंने सदन को याद दिलाया कि पिछले अधिवेशन में सरकार ने महाज्योति को 1500 करोड़ रुपये का बजट देने पर सकारात्मक रुख अपनाया था तथा तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भी आबादी के आधार पर बजट देने की बात स्वीकार की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Railway: 17 साल बाद रफ्तार पकड़ी CSMT-कुर्ला 5वीं-6वीं रेल लाइन परियोजना, 27.43 करोड़ का टेंडर जारी
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव : सावे
अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण मंत्री अतुल सावे ने बताया कि महाज्योति का बजट 1500 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। फिलहाल संस्था के लिए 728 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
ये भी पढ़े: भंडारा जिले में प्रजनन दर घटकर 1.33 हुई; सुरक्षित मातृत्व और परिवार नियोजन में हासिल की उल्लेखनीय सफलता
इनमें 499 करोड़ रुपये विभिन्न योजनाओं, 1 करोड़ रुपये वेतन तथा नागपुर में प्रशासनिक भवन एवं छात्रावास तथा नासिक में छात्रावास निर्माण के लिए 228 करोड़ रुपये शामिल हैं। उन्होंने बताया कि महाज्योति के माध्यम से 6900 प्रशिक्षुओं और 14 हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा यूपीएससी में 100, एमपीएससी में 371 और अन्य क्षेत्रों में लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है।
