3 नाबालिगों को खंभे से बांधा, फिर रस्सी और लोहे की चैन से पीटा! चोरी के शक में तालिबानी सजा का Video वायरल
Latur Video Viral: महाराष्ट्र के लातूर से एक खौफनाक मामला सामने आया है। चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन नाबालिगों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
- Written By: आकाश मसने
लातूर में नाबालिगों को रस्सी से बांधकर पीटते ग्रामीण (सोर्स: सोशल मीडिया)
Latur Minor Boys Beaten Viral Video: महाराष्ट्र के लातूर जिले की रेनापुर तहसील के खरोला गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां भीड़ तंत्र का एक बेहद क्रूर चेहरा देखने को मिला है। कुछ ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए तीन नाबालिग लड़कों को एक खेत में खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में भारी आक्रोश है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे विचलित करने वाले फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो नाबालिग लड़कों को रस्सी से एक खंभे से बांधा गया है। इस दौरान गांव का एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर उन्हें बार-बार बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो में आगे एक और लड़के को ग्रामीणों के समूह द्वारा घेरा हुआ और उसके साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
बेबस और मासूम बच्चे रोते-बिलखते हुए ग्रामीणों से मारपीट रोकने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बार-बार विनती करने और हाथ जोड़ने के बावजूद पत्थर दिल ग्रामीणों का दिल नहीं पसीजा और वे उन्हें लगातार पीटते रहे। वीडियो में नाबालिग लड़के गांव वालों से मारपीट रोकने की गुहार लगाते हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि, बार-बार विनती करने के बावजूद गांव वालों ने उन्हें पीटना जारी रखा।
सम्बंधित ख़बरें
‘कवच टावर’ पर चढ़े स्टेशन मास्टर, सोलापुर के होटगी स्टेशन पर मचा हड़कंप, वरिष्ठ अफसरों पर कथित उत्पीड़न का आरोप
गणेशोत्सव 2026: कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी, 13 जुलाई से शुरू होगी स्पेशल ट्रेनों की टिकट बुकिंग
नागपुर मनपा ने चुकाया 128 करोड़ का कर्ज; नाग और पोहरा नदी परियोजनाओं के लिए जुटाए जाएंगे 600 करोड़ रुपये
Bhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
“Horrific: Minors Tied to Pole & Brutally Beaten by Villagers in Latur Over Alleged Wire Theft” In a shocking and deeply disturbing incident that has sparked widespread outrage, three minor children were allegedly tied to a pole in a farm and mercilessly beaten by villagers in… pic.twitter.com/wXG7BruhB9 — Siraj Noorani (@sirajnoorani) July 11, 2026
गांव वालों पर कानून अपने हाथ में लेने का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीनों लड़कों पर खेत में लगे बोरवेल से तार चुराने का आरोप था। पुलिस को सूचित करने के बजाय, गांव वालों ने कथित तौर पर कानून अपने हाथ में ले लिया और बच्चों को खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट की।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और यूजर्स ने इसकी कड़ी आलोचना की है। कई लोगों ने इस कथित मारपीट की निंदा की है और गांव वालों के कार्यों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर चोरी का शक भी था, तो भी नाबालिगों के साथ ऐसी बर्बरता नहीं की जानी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें:- देवेंद्र फडणवीस 2029 से पहले बनेंगे प्रधानमंत्री? महाराष्ट्र के बड़े नेता के बयान से देश में सियासी हड़कंप
लातूर पुलिस ने दर्ज किए दो अलग-अलग मामले
मिली जानकारी के अनुसार, लातूर जिले की रेनापुर पुलिस ने बच्चों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खेत से बोरवेल का तार चुराने के आरोप में तीनों नाबालिगों के खिलाफ भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
