Bhandara News: वैनगंगा नदी के पुल पर दिखा तेंदुआ, दहशत का माहौल
रात लगभग 12 बजे वैनगंगा नदी के पुल पर तेंदुए जैसा एक जंगली जानवर देखा गया। कुछ लोगों ने इसे बाघ का शावक बताया, वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह तेंदुए का बच्चा ही प्रतीत होता है।
- Written By: आंचल लोखंडे
तेंदुआ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: रात लगभग 12 बजे वैनगंगा नदी के पुल पर तेंदुए जैसा एक जंगली जानवर देखा गया। इस घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बन गया। हालांकि कुछ लोगों ने इसे बाघ का शावक बताया, परंतु वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार यह तेंदुए का बच्चा ही प्रतीत होता है। यह घटना वन विभाग और स्थानीय प्रशासन दोनों के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
यह स्पष्ट संकेत है कि मानव और जंगली जानवरों के बीच का संघर्ष अब गांवों की सीमाओं तक पहुँच गया है। एक समय पवनी तहसील में भरपूर वन क्षेत्र था, जो जंगली जानवरों का स्वाभाविक आवास था। लेकिन अब मुख्य सड़कों, पुलों और नहरों के आसपास दिखाई देने लगे हैं। वायरल वीडियो से फैली दहशत रात में कुछ नागरिकों ने पुल से गुजरते समय तेंदुए के बच्चे को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया।
तेंदुए का बच्चा
पुल के किनारे एक फुर्तीला और बलिष्ठ जानवर साफ दिखाई दिया। वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों, वन्यजीव प्रेमियों और वनाधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी। अधिकांश विशेषज्ञों की राय में यह जानवर तेंदुए का बच्चा ही है। मानव-पशु संघर्ष की आशंका अब जंगली जानवरों का मानव बस्तियों में आना केवल आश्चर्यजनक दृश्य नहीं रहा, बल्कि यह एक गंभीर और खतरनाक समस्या बनती जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
Bhandara News: समग्र शिक्षा अभियान से दिव्यांग बच्चों को मिली नई पहचान, शिक्षा के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास
भंडारा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मटका और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर तहसील के सामने पेड़ पर लटका किसान, मचा हड़कंप
मोघरपाड़ा के किसान हारे अदालती लड़ाई, अब अधिवेशन में उठेगा मुद्दा
जनहानि की सूचना नहीं
हालांकि पवनी क्षेत्र में अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, फिर भी खतरा टला नहीं है। विशेषकर रात में पुलों से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह खतरा जानलेवा साबित हो सकता है। वन विभाग को इस दिशा में तत्काल सतर्कता बरतते हुए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
