भंडारा में पुलिस का बड़ा एक्शन! मटका और अवैध शराब अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार
Bhandara Illegal Liquor Raid: भंडारा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तुमसर, साकोली और भंडारा सहित कई इलाकों में छापेमारी कर मटका सट्टा और अवैध शराब का भंडाफोड़ किया। 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Bhandara Police Raid On Illegal Liquor: भंडारा जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ और अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के तहत तुमसर, साकोली, लाखनी और अड्याल में मटका अड्डों पर छापा मारकर कुल 3,633 रुपए का माल जब्त किया गया। वहीं भंडारा, कारधा, आंधलगांव और गोबरवाही में अवैध शराब के ठिकानों से 11,080 रुपए की शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 14,713 रुपए का माल जब्त कर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तुमसर पुलिस ने जाल बिछाकर दुर्गा नगर निवासी तुलसीराम वाघमारे (56) को कल्याण वरली मटके के आंकड़े लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उसके पास से मटका सट्टा पट्टी, डॉट पेन और नगद सहित 552 रुपए का माल जब्त किया।तुमसर पुलिस की दूसरी टीम ने कुंभारे वार्ड निवासी नीलेश माटे (43) को सट्टा पट्टी लिखते हुए दबोचा।उसके पास से कल्याण और मधुर मटके के आंकड़े लिखी पट्टी और नगद सहित 520 रुपए का माल जब्त किया।
साकोली पुलिस ने सासरा में मारा छापा
साकोली पुलिस ने सासरा में छापा मारकर किराना दुकान चलाने वाले शैलेश ईटवले (28) को पकड़ा। आरोपी दुकान की आड़ में कल्याण और राजधानी मटके का सट्टा चला रहा था। उसके पास से सट्टा पट्टी और नगद सहित 481 रुपए का माल जब्त किया गया।लाखनी पुलिस ने गणेश नगर, पिंपलगांव निवासी जयपाल मेश्राम (47) को राजधानी वरली मटके के आंकड़े लिखते हुए गिरफ्तार किया। उसके पास से 955 रुपए का माल बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
भंडारा में धान फसल संकट: आंबाडी-टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग
रेत तस्करी पर शिकंजा: भंडारा पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर ट्रैक्टर जब्त किए
लाखनी को 34.61 करोड़ की पेयजल परियोजना की मंजूरी, अमृत 2.0 योजना से बदलेगी जलापूर्ति व्यवस्था
अड्याल पुलिस ने वाकेश्वर निवासी मुकेश भेदे (33) को सट्टा पट्टी और 1,120 रुपए नगद राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।भंडारा पुलिस ने संगम पुनर्वसन मुजबी में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने मुनेश्वर मेश्राम (60) को गिरफ्तार कर उसके पास से 20-20 लीटर के दो प्लास्टिक डिब्बों और बोतलों में भरी कुल 44 लीटर हाथभट्टी की शराब बरामद की।
यह भी पढ़ें:- भंडारा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर तहसील के सामने पेड़ पर लटका किसान, मचा हड़कंप
इन जगहों पर भी हुई कार्रवाई
कारधा पुलिस ने कवलेवाडा में कार्रवाई करते हुए गंगाधर मसराम (48) को अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा। उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक के डिब्बे में रखी 5 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की गई। आंधलगांव पुलिस ने कांद्री निवासी विजय नागपुरे (53) के पास से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई देसी शराब प्रीमियम नं. 1 की 7 बोतलें बरामद की। गोबरवाही पुलिस ने गणेशपुर में कार्रवाई करते हुए प्रियंका वरकडे (34) को अवैध शराब के साथ पकड़ा। महिला के पास से एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में भरी 5 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब जब्त की गई।
