-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Rice Milling Scam Electricity Consumption Data 40 Millers Action 2026
भंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
- Written By: केतकी मोडक
Bhandara Rice Milling Scam: भंडारा में धान मिलिंग घोटाले का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन पोर्टल और बिजली खपत के आंकड़ों में अंतर मिलने के बाद 40 राइस मिलर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

राइस मिल (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhandara Rice Millers Electricity Meter Manipulation:भंडारा जिले में खरीफ की सरकारी धान खरीदी प्रक्रिया में बड़े आर्थिक घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जिला मार्केटिंग अधिकारी कार्यालय ने सरकारी रिकॉर्ड में धान मिलिंग की गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने वाले 40 राइस मिलर्स के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, किसानों से खरीदा गया धान मिलिंग के लिए निजी राइस मिलों को भेजा गया था। जांच में सामने आया कि कुछ मिलर्स ने वास्तविक मिलिंग से अधिक धान की मिलिंग दर्शाकर ऑनलाइन पोर्टल पर गलत आंकड़े दर्ज किए। इससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने और सरकारी राशि हासिल करने का प्रयास किए जाने का आरोप है।
मार्केटिंग फेडरेशन की ऑनलाइन प्रणाली और महावितरण के बिजली मीटर के आंकड़ों के मिलान में बड़ा अंतर सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार, यदि मिलों में रिकॉर्ड के अनुसार धान की मिलिंग हुई होती, तो बिजली की खपत भी उसी अनुपात में दिखाई देती। इसी आधार पर 207 राइस मिलों में से 40 मिलर्स संदेह के घेरे में आए हैं।
ब्लैकलिस्ट करने की मांग
किसानों का कहना है कि धान मिलिंग में होने वाली ऐसी अनियमितताओं का सीधा नुकसान किसानों और सरकारी खजाने को उठाना पड़ता है। किसान संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा भविष्य में सरकारी कार्यों से ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद जिले में धान खरीदी और मिलिंग प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों की नजर अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
कोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
पुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा
गोंदिया-आमगांव मार्ग पर जाम से लोग परेशान, ओवरब्रिज की मांग फिर तेज
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी : सुधीर पाटिल
भंडारा जिला मार्केटिंग अधिकारी सुधीर पाटिल ने बताया कि यह मामला खरीफ सीजन के अंतिम चरण, अक्टूबर माह से संबंधित है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मार्केटिंग फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषी मिलर्स पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Bhandara rice milling scam electricity consumption data 40 millers action 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर कर नर्वस हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा था
Jun 25, 2026 | 03:44 PMभंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
Jun 25, 2026 | 03:44 PMउत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
Jun 25, 2026 | 03:43 PMरेलवे में खिलाड़ियों के लिए नौकरी का मौका, RCF कपूरथला में स्पोर्ट्स कोटा से 23 पदों पर भर्ती
Jun 25, 2026 | 03:42 PMकोराडी की राख से हांफ रहा उत्तर नागपुर: पूर्व मंत्री नितिन राऊत ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jun 25, 2026 | 03:38 PMसागर की देवरी नगर पालिका में हड़कंप; PIC बैठकों में फर्जी दस्तखत के आरोप में अध्यक्ष नेहा जैन पर केस दर्ज
Jun 25, 2026 | 03:38 PMपुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक
Jun 25, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM












