- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Kanhalgaon Mundhri Mohadi Sanitation Problem Gastro Outbreak Bhandara
कान्हलगांव मुंढरी में गंदगी से बढ़ा बीमारी का खतरा, पंचायत पर उठे सवाल
कान्हलगांव में गैस्ट्रो फैलने के बाद भी गंदगी की समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत ने सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

Bhandara News: मोहाडी तहसील के वैनगंगा नदी किनारे बसे कान्हलगांव मुंढरी में गंदगी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है. हैरानी की बात यह है कि पिछले वर्ष गैस्ट्रो जैसी बीमारी फैलने के बाद भी ग्राम पंचायत ने हालात सुधारने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं. 30 अक्टूबर 2025 को गांव में दूषित पानी के कारण गैस्ट्रो का प्रकोप फैला था, जिसमें कई लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करडी, जनरल हॉस्पिटल भंडारा तथा गांव में लगाए गए अस्थायी कैंप में भर्ती कर उपचार देना पड़ा था.
करीब 31 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जबकि 230 से अधिक लोगों का इलाज गांव में लगाए गए कैंप में किया गया था. घटना के महज चार महीने बाद भी गांव की स्थिति जस की तस बनी हुई है. गांव की नालियां गंदगी से लबालब भरी हुई हैं और कई जगहों पर सड़कों पर गंदा पानी बहता नजर आ रहा है. विशेष रूप से ग्राम पंचायत कार्यालय और जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के सामने की स्थिति बेहद खराब है, जिससे छात्रों और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है.
करीब 1500 की आबादी वाले इस गांव में पानी की पर्याप्त उपलब्धता और पक्की सड़कें होने के बावजूद स्वच्छता के अभाव ने हालात बिगाड़ दिए हैं. जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि गांव के विकास और स्वच्छता के प्रति उदासीन हैं, जिससे गंदगी का साम्राज्य फैलता जा रहा है.
सम्बंधित ख़बरें
सांसद पीयूष गोयल का जनता दरबार, नागरिकों को समस्याओं का त्वरित समाधान
केंद्रीय विद्यालयों में मराठी पढ़ाने को लेकर मनसे आक्रामक, कोलशेत के सैनिक स्कूल को शिक्षणाधिकारी का निर्देश
ग्रीन मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, “माझी वसुंधरा” अभियान को मिला ज़बरदस्त समर्थन
सलाखों के पीछे भी ‘भोंदूगिरी’ जारी, पुलिसकर्मियों को ही भविष्य बता रहा ढोंगी तांत्रिक खरात
इस मुद्दे पर जब वैद्यकीय अधिकारी डॉ. मदनकर से चर्चा की गई, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों से गांव का निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल नालियों की सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलने से रोका जा सके.
Kanhalgaon mundhri mohadi sanitation problem gastro outbreak bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धुरंधर 2’ देख पवन कल्याण की एक्स वाइफ का बदला अंदाज, खुद को बताया मोदी का कट्टर फैन!
Mar 22, 2026 | 07:26 PMसांसद पीयूष गोयल का जनता दरबार, नागरिकों को समस्याओं का त्वरित समाधान
Mar 22, 2026 | 07:22 PMकेंद्रीय विद्यालयों में मराठी पढ़ाने को लेकर मनसे आक्रामक, कोलशेत के सैनिक स्कूल को शिक्षणाधिकारी का निर्देश
Mar 22, 2026 | 07:11 PMअकोला: संकट में ‘शिवभोजन थाली’; गैस किल्लत और करोड़ों का अनुदान बकाया होने से बंद होने की कगार पर 56 केंद्र
Mar 22, 2026 | 07:11 PMनागपुर हाई कोर्ट सख्त; चिया टेक्नोलॉजीज पर 5 लाख का जुर्माना, अदालत को गुमराह करने का आरोप
Mar 22, 2026 | 07:09 PM24 कैरेट सोने पर चमकेगा ट्रंप का चेहरा; अमेरिकी सरकार का बड़ा फैसला, डेमोक्रेट्स ने बताया लोकतंत्र का अपमान
Mar 22, 2026 | 07:00 PMइंसानों के बनाए 5 सबसे खूबसूरत आइलैंड… प्रकृति को मात देती इंजीनियरिंग की ये नायाब मिसालें
Mar 22, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

केवल मुसलमानों को बदनाम करना… ‘धुरंधर 2’ देख भड़के अबू आजमी, मेकर्स को जेल भेजने की मांग
Mar 22, 2026 | 02:09 PM
ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM












