इंसानों के बनाए 5 सबसे खूबसूरत आइलैंड… प्रकृति को मात देती इंजीनियरिंग की ये नायाब मिसालें

Man-Made Islands: दुबई का पाम जुमेराह और जापान का कंसाई एयरपोर्ट इंसानी दिमाग के अद्भुत करिश्मे हैं। ये मानव निर्मित आइलैंड आज दुनिया भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा वेकेशन स्पॉट बन गए हैं।
5 Most Beautiful Man-made Islands: Engineering Marvels That Rival Nature’s Beauty 
आइलैंड (सोर्स सोशल मीडिया)
Updated on

Beautiful Human-Made Islands Tourism: प्रकृति ने हमें पहाड़, नदियां और समुद्र जैसे कई खूबसूरत उपहार दिए हैं जिनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है। लेकिन आज के आधुनिक दौर में इंसानों ने भी इतना विकास कर लिया है कि समुद्र के बीचों-बीच खूबसूरत आइलैंड खड़े कर दिए हैं। इन मानव निर्मित आइलैंड को देखकर अक्सर यह यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये प्राकृतिक हैं या इंसानों द्वारा बनाए गए। आज ये सभी आइलैंड दुनिया के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुके हैं जहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी घूमने आते हैं।

पाम जुमेराह, दुबई (UAE)

पाम जुमेराह आज के समय में दुबई की वैश्विक पहचान बन चुका है और यह पूरी तरह से मानव निर्मित है। इस आइलैंड की सबसे बड़ी विशेषता इसका ताड़ के पेड़ (Palm Tree) के आकार में बना होना है जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है। इसका निर्माण साल 2001 में शुरू हुआ था और महज पांच साल के भीतर 2006 में इसे पूरा कर लिया गया था। रेत और चट्टानों के आधार पर बने इस आइलैंड पर करीब 80 हजार लोग रह सकते हैं और यहां दुनिया के शानदार होटल स्थित हैं।

द वर्ल्ड आइलैंड, दुबई (UAE)

दुबई में ही 'द वर्ल्ड आइलैंड' नाम का एक और बहुत ही महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत समुद्र के भीतर 300 प्राइवेट आइलैंड का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसे विश्व मानचित्र यानी वर्ल्ड मैप के आकार में तैयार किया जा रहा है जहां हर आइलैंड किसी देश का प्रतिनिधित्व करेगा। यहां कुछ आइलैंड्स पर लग्जरी होटल बनाए गए हैं जहां पर्यटक अपना क्वालिटी टाइम बिताने के लिए दूर-दूर से पहुंचने हैं।

पर्ल-कतर, दोहा (कतर)

अरब की खाड़ी में लगभग 4 मिलियन वर्ग मीटर में फैला 'पर्ल-कतर' दोहा के बीच पर स्थित एक भव्य आइलैंड है। इसे मोतियों की एक माला की तरह डिजाइन किया गया है जो कतर के ऐतिहासिक मोती उद्योग (Pearling Industry) को एक श्रद्धांजलि है। यह आइलैंड अपनी सुंदरता के साथ-साथ लग्जरी घरों और हाई-एंड शॉपिंग आउटलेट्स के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यह कतर का एक ऐसा हिस्सा है जो आधुनिकता और परंपरा का एक बहुत ही अनूठा संगम पेश करता है।

हुलहुमाले, मालदीव

मालदीव का हुलहुमाले आइलैंड समुद्र से जमीन को पुनः प्राप्त करके (Land Reclamation) बनाया गया एक अद्भुत स्थान है। इसका निर्माण मुख्य रूप से देश की बढ़ती आबादी और समुद्र के बढ़ते जलस्तर के खतरे को देखते हुए किया गया था। साल 2004 में उद्घाटन के बाद से ही यह पर्यटकों के बीच एक बहुत ही लोकप्रिय डेस्टिनेशन बन गया है। मालदीव आने वाले लगभग सभी पर्यटक इस मानव निर्मित द्वीप की खूबसूरती को देखने एक बार जरूर जाते हैं।

कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जापान

जापान का कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ओसाका की खाड़ी (Osaka Bay) में एक मैन मेड आइलैंड पर बना हुआ है। इसे इंजीनियरिंग की दुनिया की सबसे प्रभावशाली और साहसिक उपलब्धियों में से एक माना जाता है। यह अनोखा एयरपोर्ट 4 सितंबर 1994 को खोला गया था और आज भी इसे दुनिया के सबसे बेहतरीन स्ट्रक्चर्स में गिना जाता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह चिंता भी जताई गई है कि भविष्य में यह मानव निर्मित आइलैंड पानी में डूब सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com