‘धुरंधर 2’ देख पवन कल्याण की एक्स वाइफ का बदला अंदाज, खुद को बताया मोदी का कट्टर फैन!

Pawan Kalyan Ex Wife Renu Desai: पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणु देसाई ने ‘धुरंधर 2’ पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए पीएम मोदी के लिए भी खास बात कही।
Renu Desai On Dhurandhar 2
रेणु देसाई (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Renu Desai On Dhurandhar 2: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री रेणु देसाई ने हाल ही में फिल्म धुरंधर द रिवेंज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस स्पाई थ्रिलर की जमकर तारीफ की और इसे देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में खास बताया।

रेणु देसाई ने सशस्त्र बलों के सम्मान की बात

रेणु देसाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए लिखा कि हर उस व्यक्ति को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, जो देश के सशस्त्र बलों और खुफिया एजेंसियों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि हम जिन आरामदायक हालात में रहते हैं, उसके पीछे इन एजेंसियों की बड़ी भूमिका होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को देखना और समझना जरूरी है।

भगवद गीता का दिया संदेश

रेणु ने अपने पोस्ट में भगवग गीता का एक श्लोक भी साझा किया। उन्होंने कर्तव्य और धर्म पर जोर देते हुए लिखा कि इंसान को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, बिना किसी फल की अपेक्षा के। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है।

पीएम मोदी के लिए जताया समर्थन

एक अन्य इंस्टाग्राम स्टोरी में रेणु ने फिल्म का एक क्लिप शेयर किया, जिसमें ‘चायवाला’ शब्द का जिक्र था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने नरेन्द्र मोदी के प्रति अपना समर्थन जताया और खुद को उनका ‘प्राउड समर्थक’ बताया। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस को और तेज कर दिया है।

दमदार स्टार कास्ट और कहानी

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर.माधवन और राकेश बेदी  जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली मजारी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है।

दूसरे पार्ट में उसके जासूस बनने की यात्रा और मिशन को विस्तार से दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

कमाई के मामले में भी ‘धुरंधर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों और सेलेब्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रेणु देसाई की तारीफ के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com