ग्रीन मैराथन में उमड़ा जनसैलाब, “माझी वसुंधरा” अभियान को मिला ज़बरदस्त समर्थन

Majhi Vasundhara Campaign: मीरा-भाईंदर में वसुंधरा महोत्सव 2026 के तहत आयोजित ग्रीन मैराथन में हजारों नागरिकों ने भाग लेकर “माझी वसुंधरा” अभियान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना समर्थन जताया।
नागरिक भागीदारी कार्यक्रम, Mira Bhayander green marathon, Majhi Vasundhara campaign
Vasundhara Mahotsav 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mira Bhayander Green Marathon: महाराष्ट्र सरकार के “माझी वसुंधरा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीरा-भाईंदर महानगरपालिका द्वारा आयोजित वसुंधरा महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित ग्रीन मैराथन को शहरवासियों का अभूतपूर्व और उत्साहजनक प्रतिसाद मिला।

रविवार को भाईंदर (पश्चिम) स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान से शुरू हुई यह मैराथन मीरारोड के प्लेजेंट पार्क तक जाकर पुनः उसी स्थान पर समाप्त हुई। पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

“ग्रीन मीरा-भाईंदर”

कार्यक्रम का शुभारंभ उपमहापौर ध्रुवकिशोर मंसाराम पाटिल की उपस्थिति में हुआ, जबकि मनपा आयुक्त राधाबिनोद ए. शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मीरा-भाईंदर में वसुंधरा महोत्सव 2026 के तहत आयोजित ग्रीन मैराथन

5 किमी और 10 किमी की दो श्रेणियों में आयोजित इस मैराथन ने यह साबित कर दिया कि शहरवासी अब पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक और जिम्मेदार बन रहे हैं। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि “ग्रीन मीरा-भाईंदर” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत पहल बनकर सामने आया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम

मैराथन के बाद आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पनपट्टे, हेमा बेलानी, राज घरात, नागेश विरकर, जितेंद्र कांबले तथा स्वच्छ भारत ब्रांड एंबेसडर सुश्री त्रिशा ठोसर सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com