सांसद पीयूष गोयल का जनता दरबार, नागरिकों को समस्याओं का त्वरित समाधान

Piyush Goyal: मुंबई में सांसद पीयूष गोयल के जनता दरबार में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया, जिसमें एसआरए के 36 लंबित आवास मामलों का निपटारा किया गया ।
उत्तर मुंबई सांसद खबर, Piyush Goyal Janta Darbar Mumbai, Mumbai citizens grievance redressal, SRA housing case Mumbai, Kandivali SRA beneficiaries
Mumbai MP public hearing (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Janta Darbar Mumbai: उत्तर मुंबई के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उत्तर मुंबई स्थित लोक कल्याण कार्यालय में रविवार को आयोजित जनता दरबार में नागरिकों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान कुछ शिकायतों का तत्काल निवारण किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित कार्रवाई शुरू कराई गई।

जनता दरबार में महानगरपालिका, स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए), मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए), मुंबई पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनता दरबार में शामिल होकर शिकायतों की समीक्षा की।

एसआरए के 36 लंबित मामलों का निपटारा

दरबार में कुल 16 प्रमुख शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जो कई नागरिकों का प्रतिनिधित्व करती थीं। ये शिकायतें विभिन्न आरडब्ल्यूए, संस्थाओं और संगठनों की ओर से रखी गई थीं। इनमें महानगरपालिका सेवाएं, आवास प्राधिकरण, सहकारी गृहनिर्माण संस्थाएं, पानी की आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा दीवार निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल थे। सांसद ने सभी वास्तविक शिकायतों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

चर्मकार समाज के युवाओं को मिला प्रशिक्षण

स्थानीय चर्मकार समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद पीयूष गोयल का आभार व्यक्त किया। उनकी पहल पर हाल ही में कांदिवली (पूर्व) स्थित अटल बिहारी वाजपेयी कौशल विकास केंद्र में चमड़े के फुटवियर निर्माण का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

लाभार्थियों को मिला घर का कब्जा

इस प्रशिक्षण में उत्तर मुंबई के 20 गटई कामगारों ने भाग लिया। लाभार्थियों ने बताया कि इस प्रकार का व्यावहारिक और उद्योग आधारित प्रशिक्षण उन्हें पहली बार मिला है, जिससे वे अब केवल मजदूरी पर निर्भर रहने के बजाय स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। चर्मकार समाज के प्रतिनिधि बालू अहिरे ने जनता दरबार में उपस्थित होकर सांसद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से तैयार किए गए जूते और चप्पल भेंट स्वरूप प्रदान किए।

36 लाभार्थियों को 10 दिनों में मिला घर का कब्जा

कांदिवली (पश्चिम) के निवासियों ने भी हाल ही में मिली राहत के लिए सांसद का धन्यवाद किया। उनके संज्ञान में मामला लाने के बाद मात्र 10 दिनों के भीतर दुर्गा साई एसआरए सहकारी गृहनिर्माण संस्था के 36 पात्र लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंप दी गईं। कई वर्षों से लंबित यह मामला अल्प समय में सुलझने पर लाभार्थियों ने संतोष व्यक्त किया और जनता दरबार में उपस्थित होकर सांसद पीयूष गोयल का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com