Bhandara News: ग्राहक मार्गदर्शन सेवा केंद्र का उद्घाटन, नागरिक जागरूकता और अधिकारों की रक्षा का संकल्प
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नगर कार्यकारिणी भंडारा की ओर से स्वर्गीय बिंदू माधव जोशी (नाना) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
ग्राहक मार्गदर्शन सेवा केंद्र का उद्घाटन। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
भंडारा: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की नगर कार्यकारिणी भंडारा की ओर से स्वर्गीय बिंदू माधव जोशी (नाना) की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राहक मार्गदर्शन सेवा केंद्र का उद्घाटन भी बड़े उत्साह के साथ श्री सिद्ध चिंतामणि गणेश मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी, खात रोड, भंडारा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्व. बिंदू माधव जोशी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष रविंद्र तायडे ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रांत पर्यावरण सह-संयोजक अतुल दिवाकर, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली के पश्चिम प्रांत संगठन मंत्री नितिन काकड़े और नगर कार्यकारिणी के सचिव लोकेश मोहबंशी उपस्थित थे।
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम
संजय आयलवार ने प्रारंभ में स्व. बिंदू माधव जोशी (नाना) के जीवन चरित्र एवं कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में उनके योगदान, उपभोक्ता आंदोलन का इतिहास तथा संसद में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की स्वीकृति की प्रक्रिया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा फीता काटकर ग्राहक मार्गदर्शन सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अतुल दिवाकर ने स्व. जोशी के साथ बिताए अनुभवों और संघ की पंचसूत्री पर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि हर नागरिक कैसे आत्मनिर्भर, सक्षम और पर्यावरण के प्रति जागरूक सोच अपनाकर एक सजग नागरिक बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को मिला भारी समर्थन, शिक्षा और करियर पर हुआ संवाद
Bhandara News: लाखनी के पालांदुर स्कूल में शिक्षकों की कमी, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
भंडारा में बाल श्रम का खौफनाक चेहरा, 15 वर्षीय छात्र ने नाली सफाई के दौरान गंवाया पैर का अंगूठा, भारी रोष
उपभोक्ता अधिकार संरक्षण
अतुल दिवाकर ने इस अभिनव पहल को शुभकामनाएं दीं। नगर कार्यकारिणी के सचिव लोकेश मोहबंशी ने उपभोक्ता अधिकार संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और इस आंदोलन के लिए पूंजीगत योगदान और मार्गदर्शन के महत्व को रेखांकित किया। कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर साठे ने बताया कि नए विद्युत स्मार्ट मीटर तकनीकी और आर्थिक दृष्टि से उपभोक्ताओं के लिए हितकारी नहीं हैं। उन्होंने इसके खिलाफ जोरदार जनआंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। जिला विधिक सलाहकार अधिवक्ता राहुल देवगड़े ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
देवाभाऊ राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा का आज होगा भव्य समापन…
न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
कार्यक्रम के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं और नव आरंभ ग्राहक मार्गदर्शन सेवा केंद्र उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला संगठन मंत्री जयंत सब्जीवाले और जिला सचिव अनिल शेंडे ने विशेष प्रयास किए। इस अवसर पर नगर एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्य चंद्रशेखर साठे, संजय आयलवार, मोह. सईद शेख, वरिष्ठ कार्यकर्ता अविनाश पनके, प्रो. डॉ. अनिता महाजन, भूनेश्वर शिवणकर, रमेश पारधी, सक्षम संस्था के गोविंद कापगते, धनराज ढोके, हटवार सर, अतुल वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला सचिव अनिल शेंडे ने, संचालन जयंतजी सब्जीवाले ने किया।
