निकाय चुनावों में मजबूती से उतरें कार्यकर्ता, हर्षवर्धन सपकाल की बल्लारपुर में अपील
Harshvardhan Sapkal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बल्लारपुर में कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय चुनावों में मजबूती से उतरें और कांग्रेस की विचारधारा घर-घर पहुंचाएं।
- Written By: आंचल लोखंडे
निकाय चुनावों में मजबूती से उतरें कार्यकर्ता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ballarpur Congress: आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को गंभीरता से लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने बुधवार को बल्लारपुर में किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाते हुए जनता के बीच विश्वास बढ़ाना समय की आवश्यकता है।
गड़चिरोली में बैठक को संबोधित करने के बाद सपकाल बल्लारपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नारेबाजी और घोषणाओं से शहर में चुनावी माहौल की गूंज सुनाई दी।
स्वागत समारोह
यह स्वागत समारोह प्रदेश सचिव घनश्याम मूलचंदानी के मार्गदर्शन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस दौरान सपकाल ने नगर परिषद चौक स्थित रयत के राजा छत्रपति शिवाजी महाराज और भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
महाराष्ट्र में दिसंबर में होंगे जिला परिषद चुनाव! जानें सुप्रीम कोर्ट में फडणवीस सरकार ने क्या दिया जवाब
Chandrapur News: चंद्रपुर के जवराबोडी में धर्मांतरण आरोपों पर विवाद, जिलाधिकारी से जांच की मांग
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
कार्यकर्ता की जिम्मेदारी
कार्यक्रम में बल्लारपुर शहर और तहसील के कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में सपकाल ने कहा कि “संगठन को मजबूत बनाना और आगामी निकाय चुनावों में जोश के साथ काम करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”
ये भी पढ़े: ‘राहुल गांधी की सोच नाचने-गाने से ऊपर नहीं’, PM पर टिप्पणी को लेकर शाइना एनसी का करारा पलटवार
इस अवसर पर तहसील कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदा उपरे, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल करीम, भास्कर माकोड़े, पूर्व नगराध्यक्ष छाया मडावी, दिलीप माकोड़े, डॉ. सुनील कुलदीवार, डॉ. अनिल वाढई, चेतन गेडाम, प्राणेश अमराज, नरेश आनंद, पवन मेश्राम, वासुदेव येरगुडे, महमूद पठान सहित कई प्रमुख नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
