-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Clash Between Two Former Councillors At Bagla Chowk Created A Ruckus
दो पूर्व पार्षदों में झड़प से मचा हंगामा, बागला चौक में डिवाइडर निर्माण कार्य रोका
- Written By: आंचल लोखंडे
Bagla Chowk: चंद्रपुर के बागला चौक पर डिवाइडर निर्माण कार्य को लेकर दो पूर्व पार्षद आपस में भिड़ गए। तोड़फोड़ और विवाद से कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी।

दो पूर्व पार्षदों में झड़प से मचा हंगामा
Chandrapur News: चंद्रपुर शहर के बागला चौक से राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज तक बनाए जा रहे डिवाइडर निर्माण कार्य को बुधवार को कुछ आंदोलनकारियों ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मनपा के दो पूर्व पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, जिससे परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। बाबूपेठ परिसर में बागला चौक से राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज तक नगर निगम (मनपा) की ओर से इन दिनों सड़क के बीच डिवाइडर बनाने का काम जारी है। इस निर्माण कार्य का पूर्व पार्षद पप्पू देशमुख ने विरोध किया है।
देशमुख का कहना है कि “बागला चौक से कॉलेज मार्ग तक सड़क की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। पहले सड़क की मरम्मत की जाए, उसके बाद ही डिवाइडर बनाया जाए।” उन्होंने आरोप लगाया कि मनपा द्वारा डिवाइडर निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि सड़कों की मूलभूत मरम्मत उपेक्षित है।
पूर्व पार्षदों के बीच शाब्दिक विवाद
बुधवार दोपहर देशमुख अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर पहुंचे और उन्होंने निर्माण सामग्री की तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे कामकाज रुक गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसी वार्ड के पूर्व पार्षद नंदू नागरकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और देशमुख के विरोध का प्रतिवाद किया। नागरकर का कहना था कि “यह निर्माण कार्य मेरे क्षेत्र का है, किसी अन्य वार्ड के पार्षद को इसमें हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।” इस पर दोनों पूर्व पार्षदों के बीच शाब्दिक विवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त
स्कूल हैं, छात्र हैं, लेकिन शिक्षक नहीं! साकोली के 7 प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट
Bhandara Paddy Procurement: भंडारा में रबी धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, खरीफ के आंकड़ों के करीब पहुंची
भंडारा में भाकपा का धरना, बेघर परिवारों को आवास और पट्टे देने की मांग, कलेक्ट्रेट पर भाकपा का प्रदर्शन
ये भी पढ़े: नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला के लिए 25.55 करोड़ का खाका तैयार, राज्य और केंद्र मिलकर करेंगे विकास
पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति शांत
देशमुख का कहना था कि “नागरकर महाकाली वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद थे, जबकि यह काम पठानपुरा वार्ड क्रमांक 14 में चल रहा है, इसलिए उन्हें इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।”वहीं नागरकर का कहना था कि “डिवाइडर निर्माण रोककर विकास कार्यों में बाधा डालने का अधिकार किसी को नहीं है।”नों के बीच हुई इस गुत्थमगुत्था से बागला चौक परिसर में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति शांत हुई।
Clash between two former councillors at bagla chowk created a ruckus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM















