- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Gas Cylinders Are Expensive Bhandara S Hotel Business Is In Trouble The Toughest Period In 41 Years
गैस सिलेंडर महंगा, भंडारा के होटल व्यवसाय पर संकट: 41 साल में सबसे मुश्किल दौर
LPG price hike: गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से भंडारा जिले के होटल व्यवसाय पर बड़ा असर। होटल संचालकों ने सरकार से राहत की मांग की है।

Bhandara News: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब देश के आम लोगों और व्यवसायों पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की भारी बढ़ोतरी की है। इस अचानक हुई बढ़ोतरी का सीधा असर भंडारा जिले के होटल व्यवसाय पर पड़ा है, जिससे होटल संचालक संकट में आ गए हैं।
41 वर्षों में सबसे कठिन स्थिति पिछले 41 वर्षों से होटल व्यवसाय से जुड़े अनुभवी कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। केवल कीमतों में बढ़ोतरी ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में गैस सिलेंडर की सप्लाई भी सीमित या बंद हो सकती है, ऐसी जानकारी वितरकों से मिलने के बाद होटल मालिकों में चिंता बढ़ गई है।
होटल संचालकों का कहना है कि अगर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होंगे तो चूल्हा नहीं जलेगा और पूरा व्यवसाय ठप हो जाएगा। रोजगार पर भी खतरा होटल व्यवसाय पर केवल मालिक ही नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारी और खासकर महिला कामगार भी निर्भर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यदि गैस की सप्लाई बंद हो जाती है या कीमतें लगातार बढ़ती रहती हैं तो इन सभी के रोजगार पर संकट आ सकता है। व्यवसायियों का कहना है कि यह केवल कीमतों में बढ़ोतरी नहीं, बल्कि पूरी होटल इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका है।
सरकार से समाधान की मांग होटल व्यवसायियों ने सरकार से मांग की है कि गैस सप्लाई को अचानक बंद न किया जाए, बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से जारी रखा जाए। यदि अचानक सप्लाई बंद कर दी गई तो होटल इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप हो सकती है।
प्रतिक्रिया गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई यह भारी बढ़ोतरी होटल व्यवसाय की कमर तोड़ने वाली है। एक ओर महंगाई के कारण लोग होटल की ओर कम जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिलेंडर की बढ़ती कीमतें और सप्लाई बंद होने की आशंका ने होटल संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालकर होटल इंडस्ट्री को राहत देने की मांग की है।
विनोद भुरे, संचालक, कान्हा रिसोर्ट, कोका भंडारा।
Gas cylinders are expensive bhandara s hotel business is in trouble the toughest period in 41 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vaishakh Amavasya:17 अप्रैल वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा अटूट आशीर्वाद
Apr 16, 2026 | 11:42 PMBhagwan Parshuram: भगवान परशुराम के जीवन से जुड़ी ये 10 बातें, शायद आप न जानते हों
Apr 16, 2026 | 11:23 PMनीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PMजब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PMवानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
Apr 16, 2026 | 11:04 PMVaishakh Purnima: कब है वैशाख पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
Apr 16, 2026 | 11:01 PMसंसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














