Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhandara Police: ‘उस’ डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी, पुलिस अधीक्षक को आशंका

Bhandara Child Sale Racket: भंडारा में बच्चा बिक्री मामले की जांच के दौरान मास्टरमाइंड डॉक्टर की डिग्री संदिग्ध पाई गई है, पुलिस रैकेट के अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच कर रही है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 23, 2026 | 07:28 PM

Gondia New Balaji Hospital (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara Crime News: भंडारा जिले में सनसनी फैलाने वाले बच्चा बिक्री मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मामले का मुख्य मास्टरमाइंड डॉ. नितेश वाजपेयी न केवल बच्चों की सौदेबाजी में शामिल था, बल्कि उसकी डॉक्टरी डिग्री भी संदिग्ध और संभवतः फर्जी है। जिला पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने चर्चा के दौरान बताया कि पुलिस अब डॉक्टर के शैक्षणिक दस्तावेजों और अस्पताल के पंजीयन की गहन जांच कर रही है।

इस पूरे काले कारोबार का पर्दाफाश तब हुआ, जब बाल कल्याण समिति की सतर्कता के कारण एक बच्चे को बेचने की कोशिश नाकाम कर दी गई। वरठी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज होने के बाद जब कड़ियां जोड़ी गईं, तो गोंदिया स्थित न्यू बालाजी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितेश वाजपेयी का नाम मुख्य सूत्रधार के रूप में सामने आया। पुलिस अब तक इस मामले में डॉक्टर समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में पांढराबोडी निवासी मालती वाघमारे नामक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद को बनाते निशाना

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद माता-पिता को निशाना बनाता था। जांच में एक और मामला सामने आया है, जिसमें दिसंबर माह में एक बच्चे को 4 लाख 70 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने इस बच्चे को भी बरामद कर लिया है। चूंकि डॉ. वाजपेयी का अस्पताल गोंदिया में है और वहां से छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश की सीमाएं काफी नजदीक हैं, इसलिए पुलिस को शक है कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में शिक्षकों के प्रमोशन पर मचा बवाल; संगठनों ने RTE नियमों को लेकर सरकार को दी चुनौती

एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान

बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर, कोहमारा-डोंगरगांव क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन

मध्य रेलवे में बड़ा बदलाव: अरविंद मलखेड़े बने नए प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, जानें उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड

ये भी पढ़े: Bhandara News: चेन्नई के गोल्डन बीच पर हादसा, भंडारा की मयूरी चौधरी की मौत

गोंदिया के डीएचओ से मांगी जानकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गोंदिया के जिला शल्य चिकित्सक को पत्र लिखकर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन और डॉक्टर की योग्यता की जानकारी मांगी है। पुलिस अधीक्षक नुरुल हसन ने स्पष्ट किया कि कोर्ट से आरोपी डॉक्टर की 11 दिन की और रिमांड मांगी जाएगी, ताकि इस रैकेट की तह तक पहुंचा जा सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नीलेश मोरे और जांच अधिकारी शिवम विसापुरे भी उपस्थित थे। पुलिस को अंदेशा है कि जांच आगे बढ़ने पर बच्चा बिक्री के कई और मामले उजागर हो सकते हैं।

Doctor degree fake child sale racket bhandara gondia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 07:28 PM

Topics:  

  • Bhandara News
  • Doctor Strange
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.