कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
Kolhapur Sex Scandal: कोल्हापुर के पुलाची शिरोली में 15 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शाहिद सनाडे गिरफ्तार। मोडस ऑपरेंडी पर पुलिस का खुलासा, गांव में तनाव, SIT की मांग।
- Written By: अनिल सिंह
Shahid Sanade Kolhapur Sex Scandal (डिजाइन फोटो)
Shahid Sanade Kolhapur Sex Scandal: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हाटकनंगले तालुका के पुलाची शिरोली गांव में महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मुख्य आरोपी शाहिद सनाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी शाहरुख देसाई फिलहाल फरार है।
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है वह रूह कंपा देने वाला है। आरोपी शाहिद सनाडे भोली-भाली युवतियों को जाल में फंसाकर उन्हें एक लॉज में ले जाता था, जहाँ उनके साथ अश्लील हरकतें की जाती थीं। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे कम से कम 15 युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इन वीडियो के आधार पर वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें अपनी मांगों को मानने के लिए मजबूर करता था।
गांव में भारी तनाव, बाजार बंद
कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल की जानकारी मिलते ही पुलाची शिरोली गांव में जन-आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में ‘गांव बंद’ का आह्वान किया, जिसे व्यापक समर्थन मिला। सकल हिंदू समाज और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से शिरोली गांव के प्रवेश द्वार से ग्राम पंचायत तक एक विशाल विरोध मार्च (पदयात्रा) निकालने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने बिना अनुमति के पदयात्रा की इजाजत नहीं दी, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
पत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
इस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
ये भी पढ़ें- अशोक खरात का ‘Ring Master Plan’, एसआईटी के हाथ लगी ढोंगी बाबा अंगूठी और मिला केस का अहम सुराग
फांसी की सजा की मांग
ग्राम पंचायत के बाहर धरने पर बैठी महिला सदस्यों और सरपंच ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
SIT जांच की मांग
भाजपा विधायक अमल महादिक ने विरोध स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से एक विशेष जांच समिति (SIT) गठित करने की मांग की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की वकालत की।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी शाहरुख देसाई की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भेजी गई हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं और क्या ये वीडियो किसी सोशल मीडिया या पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।
