भंडारा में मुद्रा योजना का असर, 456 करोड़ के ऋण से 26,807 उद्यमियों को सहारा
PM Mudra Yojana Bhandara: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत भंडारा जिले में बैंकों ने 26,807 लाभार्थियों को 456 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित करमीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
PM Mudra Yojana (सोर्सः सोशल मीडिया)
Small Business Loans Maharashtra: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। 31 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न बैंकों ने कुल 45,602.58 लाख रुपये (करीब 456 करोड़ रुपये) का ऋण वितरित कर 26,807 उद्यमियों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। इससे जिले के सूक्ष्म और लघु उद्यमों को मजबूती मिली है। जिले में ऋण वितरण के मामले में बैंक ऑफ इंडिया ने पहला स्थान हासिल किया है।
इस बैंक ने 5,002 खातों के माध्यम से 16,522.03 लाख रुपये का ऋण वितरित किया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 4,496.74 लाख और केनरा बैंक ने 3,531.49 लाख रुपये का ऋण दिया। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों ने कुल 9,719 खातों को 30,164.53 लाख रुपये का कर्ज देकर सबसे बड़ा योगदान दिया है। नई शुरुआत करने वाले उद्यमियों के लिए शिशु श्रेणी में 8,921 खातों को 3,762.8 लाख रुपये का ऋण दिया गया।
सहकारी बैंकों का योगदान नगण्य
वहीं व्यवसाय विस्तार के लिए किशोर श्रेणी में सबसे अधिक 14,990 खातों को 20,951.17 लाख रुपये वितरित किए गए। युवा श्रेणी में 2,813 खातों को 19,656.09 लाख और युवा प्लस में 83 खातों को 1,232.49 लाख रुपये का कर्ज मिला। निजी क्षेत्र में इंडसइंड बैंक ने 5,784 खातों को 3,251.16 लाख रुपये का ऋण देकर अग्रणी भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा
जामखेड पंचायत समिति मीटिंग में विकास कार्यों पर फोकस, रोहित पवार का अधिकारियों से जवाब-तलब
मुंबई: पाकिस्तान से आतंकी धमकी: रेलवे पुलिस को स्टेशन उड़ाने की कॉल से हड़कंप, 5 करोड़ की मांग
पुणे में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए PMRDA का बड़ा प्लान, 17 चौराहों का होगा कायाकल्प
ये भी पढ़े: अब घर बैठे करें सेल्फएन्यूमरेशन, कलेक्टर सावन कुमार की नागरिकों से बढ़चढ़कर भागीदारी की अपील
वहीं एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक ने भी बड़ी मात्रा में ऋण वितरण किया। स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ईसाफ और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया, जहां कुल 5,011.09 लाख रुपये का वितरण हुआ। महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक ने 249 खातों को 757.85 लाख रुपये का ऋण दिया. हालांकि सहकारी बैंकों का योगदान नगण्य रहा, जिससे इस क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
रोजगार सृजन में अहम भूमिका
कुल मिलाकर जिले में 456 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरण ने औद्योगिक विकास को गति दी है और बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजू नंदनवार ने कहा, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से जिले के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 31 मार्च तक 456 करोड़ रुपये का ऋण वितरण होना संतोषजनक है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी के बजाय स्वयंरोजगार की दिशा में आगे आना चाहिए।
