-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Crpf Soldier Ganesh Wadive Funeral Hardoli Bhandara
CRFP जवान वाढिवे को दी गई अंतिम विदाई, भंडारा में सड़क हादसे में गई थी जान
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: भंडारा जिले के हरदोली गांव के सीआरपीएफ जवान गणेश वाढिवे का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

CRFP जवान वाढिवे के अंतिम संस्कार का दृश्य (फोटो नवभारत)
CRPF soldier Ganesh Wadive Funeral News: भंडारा जिले के सिहोरा तहसील अंतर्गत हरदोली गांव ने अपना एक वीर सपूत खो दिया। सीआरपीएफ की 80वीं बटालियन, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में तैनात जवान गणेश ईश्वर वाढिवे का 14 सितंबर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सोमवार, 15 सितंबर को उनके पैतृक गांव हरदोली में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर नागपुर सीआरपीएफ के जवानों और सिहोरा पुलिस दल ने गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) देकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव का माहौल गमगीन था और हजारों लोग वीर जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, गणेश वाढिवे 9 सितंबर से अवकाश पर अपने पैतृक गांव हरदोली आए हुए थे। 13 सितंबर को वे अपनी बहन के गांव अंबागढ़ जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक बंदर कूद गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर चोट लगने पर उन्हें तुरंत नागपुर के मानकापुर स्थित कुणाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 14 सितंबर को उनका निधन हो गया।
ग्रामीणों ने दी भवभीनी श्रद्धांजलि
गणेश वाढिवे के असामयिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे पत्नी, 12 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा है। जवान की मौत से हरदोली गांव समेत पूरे सिहोरा परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने गणेश वाढिवे के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
सम्बंधित ख़बरें
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
यह भी पढ़ें:- वन नेशन, वन गैस ग्रिड: पूर्वी-मध्य भारत को बूस्टर डोज, अडानी LNG टर्मिनल से सप्लाई को मिलेगी मजबूती
अंतिम संस्कार के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, सीआरपीएफ के जवान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने परिवार को सांत्वना दी और इस दुःखद क्षण में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
गणेश वाढिवे का बलिदान केवल उनके परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। ग्रामीणों ने उनकी स्मृति को जीवित रखने और उनके परिवार को हर संभव मदद देने की अपील प्रशासन और शासन से की। वीर सपूत की विदाई के इस क्षण ने हरदोली गांव को गर्व और गम से भर दिया।
Crpf soldier ganesh wadive funeral hardoli bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PMWCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिके
Jul 06, 2026 | 09:53 PM‘BJP राज में एमपी बना नशे का सुरक्षित ठिकाना’, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; CM मोहन यादव से मांगा जवाब
Jul 06, 2026 | 09:52 PMCSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
Jul 06, 2026 | 09:41 PMपुणे में भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:39 PMहादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PMग्वालियर में CM मोहन यादव का ऐक्शन; कृषि विश्वविद्यालय से 49 करोड़ की हाईटेक नर्सरी परियोजना का भूमि पूजन
Jul 06, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
Jul 06, 2026 | 07:14 PM
650 करोड़ के कथित घोटाले पर गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP ने CM से मांगा इस्तीफा
Jul 06, 2026 | 05:51 PM














