भंडारा में तेज रफ्तार ट्रक की भेंट चढ़े दंपति, पत्नी का सिर आया बाहर, मौके पर मौत, पति की हालत नाजुक
Bhandara Accident News: भंडारा जिले के लाखनी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। मानेगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने दंपति की मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
भंडारा में भीषण सड़क हादसा (सौजन्य-नवभारत)
Bhandara News: भंडारा जिले के लाखनी में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर लाखनी के समीप मानेगांव/सड़क क्षेत्र में मंगलवार, 14 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शिवनी/मोगरा निवासी विजय भजीराम शेंडे (50) अपनी पत्नी वैषाली विजय शेंडे (48) के साथ मजदूर विभाग के पेटी फॉर्म भरने के लिए लाखनी जा रहे थे।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी-04 एमपी-0783 ने उनकी मोटरसाइकिल (एमएच-36 सी-8980) को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में वैषाली शेंडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय शेंडे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल कई फीट दूर जा गिरी। वैषाली शेंडे के सिर पर गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा और उनका मस्तिष्क बाहर निकल आया।
बढ़ते ट्रैफिक अव्यवस्था की खुली पोल
स्थानीय लोगों की सूचना पर लाखनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय शेंडे को तथा मृत वैषाली शेंडे को ग्रामीण अस्पताल, लाखनी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद वैषाली शेंडे को मृत घोषित किया। इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
मुंबई का नया कायाकल्प: गोरेगांव के मोतीलाल नगर में 1 लाख करोड़ का निवेश करेंगे अडानी
नागपुर में सिलेंडर ब्लास्ट का तांडव: चाय बनाते समय घर में हुआ धमाका, पति की मौत, पत्नी और बच्चों समेत 10 घायल
धाराशिव में खूनी रंजिश: जमीन विवाद में चाचा ने की 21 वर्षीय भतीजे की हत्या, सोते समय पेट में घोंपा चाकू
यह भी पढ़ें – जीत हत्याकांड: चनकापुर में चला बुलडोजर, ‘योगी पैटर्न’ पर कार्रवाई, मिट्टी में मिले गुंडों के ठिकाने
इस हादसे ने एक बार फिर लाखनी शहर व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफिक अव्यवस्था की पोल खोल दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग और लाखनी शहर के सर्विस रोड पर बड़ी संख्या में ट्रक, बसें और भारी वाहन बिना नियमों के खड़े रहते हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाएं हो रही हैं। उड्डाण पुल बनने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ढाबों और पेट्रोल पंपों के सामने घंटों खड़े रहने वाले ट्रकों की वजह से सड़कें संकरी हो जाती हैं और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
पुलिस कार्रवाई करे तो थमें दुर्घटनाएं
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों और मालिकों पर सख्त कार्रवाई करे तो कई बार राजनीतिक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव के चलते पुलिसकर्मियों को कार्रवाई से रोका जाता है। इसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है।
वैषाली शेंडे की मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े रहने वाले वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ट्रैफिक पुलिस की स्वतंत्र टीमें गठित की जाएं और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वरना ऐसे हादसे थमने वाले नहीं हैं।
