- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Controversy Erupts Over Transfer Of Nursing Instructor Health Workers Protest In Nagpur Demanding Removal Of Civil Surgeon
नर्सिंग प्रशिक्षक के तबादले पर विवाद, नागपुर में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, सिविल सर्जन को हटाने की मांग
नागपुर में नर्सिंग स्कूल प्रशिक्षक रेखा मेश्राम के खिलाफ अन्याय के खिलाफ स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन।

Bhandara Protest News: भंडारा जिला सामान्य अस्पताल भंडारा में प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राओं से सफाई कार्य कराए जाने के वायरल वीडियो मामले में नर्सिंग स्कूल ट्यूटर रेखा मेश्राम को जांच समिति द्वारा दोषमुक्त ठहराए जाने के बावजूद उनके स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर नागपुर में उपसंचालक, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
मामले के अनुसार, भंडारा जिला अस्पताल में प्रशिक्षु नर्सिंग छात्राओं द्वारा वार्ड में बेड और दीवारें साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच समिति ने इस प्रकरण में ट्यूटर रेखा मेश्राम को निर्दोष करार दिया, लेकिन इसके बावजूद जिला शल्य चिकित्सक द्वारा उनका स्थानांतरण कर दिया गया।
इस कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रीय मूलनिवासी बहुजन कर्मचारी संघ (आरोग्य विभाग शाखा) ने पहले भंडारा जिला शल्य चिकित्सक को निवेदन सौंपा, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सामान्य अस्पताल भंडारा में एक दिवसीय धरना भी दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
अकोला में गर्मी की शुरुआत में ही जलसंकट गहराया, काटेपूर्णा बांध में 37.83% जलभंडारण
टमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
भंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
आरोप है कि आंदोलन के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनके स्थानांतरण और विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई। इससे कर्मचारियों में रोष और बढ़ गया, जिसके चलते नागपुर में परिमंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आंबीटकर को ज्ञापन सौंपकर भंडारा के जिला शल्य चिकित्सक को पद से हटाने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में प्रदेशाध्यक्ष प्रेमराज बोबडे, महासचिव अविनाश शेंडे, मंजूषा गेडाम, वैशाली राऊत, मेघा मेश्राम, दिलीप खराबे, विशाखा डबरासे, सीमा फुलमाली, विशाखा कोडापे, कुशाल बैसारे, सुस्मित चव्हाण, निखिल कापगाते, शीतल रामटेके, प्रो. हस्ते, अनिल नागरे, भीमराव लांजेवार, रायबान दहाट, म्हैसकर सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
Controversy erupts over transfer of nursing instructor health workers protest in nagpur demanding removal of civil surgeon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संगठन सृजन अभियान के तहत अमरावती ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
Apr 03, 2026 | 08:28 PMरेत तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, तुमसर और पालांदुर में ट्रैक्टर जब्त, 3 पर मामला दर्ज
Apr 03, 2026 | 08:21 PMExplainer: पाम बोंडी की छुट्टी और टॉड ब्लैंच की एंट्री; आखिर ट्रंप ने क्यों बदला अपना अटॉर्नी जनरल?
Apr 03, 2026 | 08:21 PM‘यहीं से शुरू हुआ सफर…’ डेब्यू को 39 साल पूरे होने पर भावुक हुए चंकी पांडे, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
Apr 03, 2026 | 08:15 PMढोंगी खरात को कोयटे व आवारे ने बनाया सिद्ध पुरुष, इन्हीं के जरिए हुई चाकणकर से मुलाकात
Apr 03, 2026 | 08:10 PMई-चालान के 75 लाख जुर्माने में से सिर्फ 8.58 लाख वसूले, वाहन चालकों को नोटिस जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMअकोला महानगर क्षेत्र के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त तहसील कार्यालय को मंजूरी, सरकारी आदेश हुआ जारी
Apr 03, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













