Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

112 साल बाद भंडारा में होगा सिटी सर्वे, 16,400 घरों के मालिक को मिलेगा मालिकाना हक

Bhandara News: भंडारा नगर परिषद में 112 साल बाद सिटी सर्वे शुरू होने जा रहा है। 16,400 घरों को मालिकाना हक मिलेगा। 3.40 करोड़ रुपए की योजना के लिए विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने 1 करोड़ जारी किए।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 02, 2025 | 11:31 AM

नगर परिषद का बैठक में मौजूद विधायक नरेंद्र भोंडेकर व अन्य (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhandara News In Hindi: भंडारा नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 112 साल बाद सिटी सर्वे का काम शुरू होने जा रहा है। इस सर्वेक्षण में नगर परिषद की सीमा के भीतर आने वाले 16,400 घरों को शामिल किया जाएगा, जिससे लंबे समय से नजूल की जमीन पर रह रहे हजारों परिवारों को उनके घरों का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ होगा। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए कुल अनुमानित खर्च 3 करोड़ 40 लाख रुपये है।

विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने तत्काल 1 करोड़ रुपये जारी करने और सर्वे का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया।

अंग्रेजी शासनकाल के बाद पहला सर्वे

गौरतलब है कि भंडारा नगर परिषद क्षेत्र का पिछला और एकमात्र सर्वे अंग्रेजी शासनकाल में 1912 में हुआ था। इसके बाद से कोई सर्वेक्षण न होने के कारण, नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले लगभग 16,400 परिवारों को आज भी अतिक्रमणधारक माना जाता है। इससे ये परिवार सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

बैठक में नगर परिषद के मुख्य अधिकारी ने जानकारी दी कि सर्वे न होने के कारण पिंगलाई के 3,200, गणेशपुर के 5,000, केसलबाड़ा के 1,200 और भंडारा खास के 7,000 घरों को नगर परिषद की सीमा से बाहर माना जा रहा था। उन्होंने बताया कि इस बड़े काम के लिए आवश्यक फंड की कमी एक बड़ी चुनौती थी।

यह भी पढ़ें:- मनोज जरांगे पर सख्त हुई महायुति सरकार, आजाद मैदान खाली करने का दिया आदेश, मुंबई पुलिस ने भेजा नोटिस

विधायक की पहल से मिला रास्ता

निधि की कमी की समस्या पर विधायक भोंडेकर ने तुरंत समाधान निकाला। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिया कि वे तत्काल 1 करोड़ रुपये जारी करें और बाकी बचे 2 करोड़ 40 लाख रुपये के लिए एक विशेष योजना का प्रस्ताव तैयार करें।

इस सिटी सर्वे से नजूल की जमीन पर बसे परिवारों को मालिकाना हक मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिल सकेगा। बैठक में शिवसेना जिलाध्यक्ष अनिल गायधने सहित कई स्थानीय नेता और नगर परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

City survey will be in bhandara after 112 years get ownership rights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Bhandara
  • Bhandara News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ओबीसी से किसी को न दे मराठा आरक्षण’, नागपुर में अनशन को मिला भाजपा SC मोर्चा का समर्थन

2

पिंपरी-चिंचवड़ में 13 हजार घरों में मिले मच्छर लार्वा, मनपा ने वसूला 36 लाख का जुर्माना

3

14 घंटे की उड़ान देरी पर स्पाइसजेट को झटका, आयोग ने यात्री को 55 हजार मुआवजा देने का आदेश

4

गड़चिरोली में खुलेआम मुर्गा लड़ाई पर लग रहा था सट्टा, पुलिस ने छापा मारकर 10 आरोपियों को पकड़ा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.